Ad2
Banner1

राष्ट्रीय कला उत्सव की प्रतिभागी श्वेता तोमर को प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर किया सम्मानित

श्वेता तोमर ने म0प्र0 का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय कला उत्सव में किया था,5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली

अलीराजपुर:- ग्रीष्मावकाश के उपरांत नवोदय विद्यालय अलीराजपुर के पुनः संचालित होने के प्रथम सत्र की पहली बैठक में छात्रा श्वेता तोमर को 5000 प्रोत्साहन राशि के रूप में सम्मानित किया गया ।यह राशि राष्ट्रीय कला उत्सव 2020 -21 में प्रतिभाग करने के लिए नवोदय विद्यालय समिति की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप ₹5000 नगद इनाम की पूर्व में घोषित पुरस्कार के अनुसार प्राचार्य महोदय श्री सुभाष महोबिया के साथ वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद अफाक एवं कलाध्यापक श्याम मोहन लखेरा के कर कमलों द्वारा प्रदान की गई।

साथ ही छात्रा श्वेता तोमर को इस उपलब्धि के लिए अन्य शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों द्वारा भी आने वाले अवसरों पर सम्मानित करने की घोषणा की गई है। जैसा कि अवगत है की छात्रा श्वेता तोमर ने कलाध्यापक श्याम लखेरा के मार्गदर्शन में नवोदय विद्यालय समिति की ओर से पारंपरिक खेल खिलौने प्रतियोगिता में अलीराजपुर जिले की पारंपरिक खिलौना आदिवासी गुड्डा-गुड्डन के माध्यम से कला उत्सव 2020 में प्रतिभाग कर के अलीराजपुर जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर प्राचार्य महोदय सुभाष महोबिया जी एवं सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     आम्बुआ भगोरिया हाट मे भील सेना संगठन ने निकाली गैर भील सेना सुप्रीमो शंकर बामनिया ढोल मांदल बजाकर भगोरिया मैले मे खूब झूमे      |     बोरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लोकसभा चुनाव के मद्देनजर साढ़े 11 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     अलीराजपुर नगर में हिन्दू समाज सामूहिक रूप से फाग यात्रा का आयोजन 30 मार्च शनिवार पंचमी को करेगा…     |         |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |