Ad2
Banner1

विश्व आदिवासी दिवस का विरोध करने वालों पर कार्यवाही हो

सर्व आदिवासी समाज ने आम्बुआ थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन, कार्यवाही की माँग

जयस /आदिवासी समाज मंडल आम्बुआ व जिला जयस के सभी वरिस्ठ एवं युवाओं ने 9 अगस्त 2021 विश्व आदिवासी दिवस का विरोध करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने व भोपाल मे रोजगार की मांग कर रहें बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की जाँच कर दोषी अधिकारियों कार्यवाही करने के लिए, महामहिम राष्ट्रपति महोदय,व राज्यपाल महोदय के नाम पर थाना प्रभारी आम्बुआ को ज्ञापन सोपा।

जयस के युवाओं द्वारा सांसद गजेंद्र पटेल खरगोन- बड़वानी, राम दांगरे विधायक पन्धाना खंडवा, पहाड़सिंह कन्नौज बागली देवास, कलसिंह भाबर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा म.प्र तथा लक्ष्मणसिंह राज मरकाम उपसचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय म.प्र शासन आदि द्वारा 9 अगस्त आदिवासी दिवस को लेकर समाचार पत्र, सोशिएल मिडीया एवं न्यूज़ चैनलों आदि के माध्यम से भ्रामक, तथ्यहीन व मिथ्या जानकारी देकर आदिवासी समाज को गुमराह किया है,गुमराह करने वालों के उपर उल्लेखित आदिवासी समाज के प्रशासनिक एवं राजनेतिक प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों को उनके दायित्वों एवं पदों से बर्खास्त कर इनके खिलाफ संवेधानिक कार्यवाही की मांग की। इस समय जयस प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत, अरविंद कनेश, महेंद्र रावत, निर्भयसिंह कनेश, विशाल सोलंकी, शैलेंद्र , रायसेन , अर्जुन ,जितेंद्र ,जगत रावत ,रमेश ,उमेश चौहान व माधव अवासीया आदि उपस्थित थे।

 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |