Ad2
Banner1

रोजगार सहायक द्वारा लगातार भ्रष्टाचार से परेशान ग्राम वासियो ने जिला कलेक्टर को शिकायत कर बर्खास्त करने की मांग की

मंगलवार को अलीराजपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अजन्दा के ग्राम वासियो ने वहाँ के रोजगार सहायक श्री माधु सोलंकी द्वारा पंचायत में लगातार भ्रष्टाचार व घोटालो की शिकायत कलेक्टर से की। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया कि रोजगार सहायक श्री माधु सोलंकी द्वारा वर्ष 2012 से शासन की विभिन्न योजना जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, मेढ़ बंधन योजना आदि में मनमानी एव भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उपरोक्त शासकीय योजनाओं में स्वीकृत पूरी राशि आज तक हितग्राहियों के खाते में नही डाली गई है।

आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार सहायक श्री माधु सोलंकी विभिन्न शासकीय योजनाओं में स्वीकृत राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में न ड़ालकर अपने सगे संबंधी के बैंक खाते में डलवाकर, बैंक से निकलवाकर अपनी जेब भरने का कार्य कर रहा है। यदि कोई इस संबंध में आपत्ति ले रहा है तो उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है

ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से मांग की कि ग्राम पंचायत अजन्दा के रोजगार सहायक द्वारा किये गए भ्रष्टाचार व घोटालो कि विस्तृत जांच कर उसकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाए अन्यथा एक हफ्ते बाद पूरे ग्राम वासी कलेक्टर कार्यालय पर आकर हड़ताल व धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस दौरान सालम सोलंकी मुकेश सोलंकी, जेराम सोलंकी, माधु सोलंकी, राजेन्द्र सोलंकी आदि के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |