Ad2
Banner1

अलीराजपुर जिले के समस्त ब्लॉक में विश्व हृदय दिवस का आयोजन किया गया

अलीराजपुर विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में अलीराजपुर जिले के समस्त ब्लॉक में विश्व हृदय दिवस का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था आदिवासी चेतना शिक्षण सेवा समिति के द्वारा परामर्शदाता मास्टर प्रशिक्षक एवं साथिया के द्वारा अलग-अलग ग्रामों ओर विद्यालयों पर गतिविधियो का आयोजन किया गया जिसमें यह बताया गया कि हृदय रोग क्या होते हैं इसके क्या कारण और लक्षण होते हैं

एवं किस तरीके से इसका उपचार संभव है साथ ही साथ यह भी बताया गया कि हृदय रोग से संबंधित किसी भी प्रकार के अगर लक्षण दिखाई देते हैं तो अपनी जीवनशैली में कुछ आवश्यक सुधार कर उससे बचा जा सकता यह समस्त जानकारी कार्यक्रम के दौरान दी गई इसी के साथ साथ सभी के बेहतर स्वास्थ्य हेतु शपथ दिलाई गई कि हमारे द्वारा संतुलित भोजन लिया जाएगा मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया जाएगा प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में कम से कम 30 मिनट का व्यायाम किया जाएगा इस प्रकार से शपथ दिलवा कर कार्यक्रम का समापन किया गया

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     आम्बुआ भगोरिया हाट मे भील सेना संगठन ने निकाली गैर भील सेना सुप्रीमो शंकर बामनिया ढोल मांदल बजाकर भगोरिया मैले मे खूब झूमे      |     बोरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लोकसभा चुनाव के मद्देनजर साढ़े 11 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     अलीराजपुर नगर में हिन्दू समाज सामूहिक रूप से फाग यात्रा का आयोजन 30 मार्च शनिवार पंचमी को करेगा…     |         |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |