Ad2
Banner1

दाऊदी बौहरा कम्युनिटी द्वारा वर्ल्ड फूड डे के उपलक्ष में जिला अस्पताल में मरीजों को फ्रूट का वितरण किया

अलीराजपुर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा वर्ल्ड फूड डे के उपलक्ष में शनिवार को सुबह एक अच्छी पहल करते हुए वर्ड फूड डे पर जिला अस्पताल में मरीजों को फ्रूट का वितरण कर वर्ल्ड फूड डे मनाया गया । इस उपलक्ष में दाऊदी बौहरा समाज के अलीराजपुर के आमील साहब शेख नजमुद्दीन बुरहानपुर वाला के हाथ से फल का वितरण किया गया। सिविल सर्जन डॉ के.सी. गुप्ता की मौजूदगी में मरीजो को फलों का वितरण किया। 

साथ ही समाज के लोंगो को आमजन को गरीब असक्षम लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित भी किया। समाज के लोगो को कहा कि हम सबको अपने आसपास रह रहे गरीब व असहाय लोगों की मदद अवश्य करनी चाहिए जिससे कि उनको व उनके बच्चों को भूखा ना सोना पड़े।

इस दौरान दाऊदी बौहरा कम्युनिटी के दाना कमेटी के सदस्य हाजिर रहे इसमें शब्बीर भाई अनीस लाला , जोहर भाई, अनीस भारमल मेडिकल, काईद भाई बादशाह, इब्राहिम भाई बूट वाला(इब्बू लाला) एवं समाज के सदस्य मौजूद रहे।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फूड डे

वर्ल्ड फूड डे या विश्व खाद्य दिवस दुनियाभर के 150 देशों के द्वारा मिलकर मनाया जाता है। 1981 से यह दिन हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। हर साल यह दिवस एक थीम के तहत मनाया जाता है। आज दुनियाभर में लाखों लोग भूख की वजह से अपनी जान गवां रहे हैं। भोजन को हर व्यक्ति का मौलिक और बुनियादी अधिकार मानते हुए हर व्यक्ति को भूख से बचाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस दिन कई तरह के आयोजन किए जाते हैं ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा भूख से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |