Ad2
Banner1

अलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जोबट उप चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा जोबट उप चुनाव निर्विघ्‍न, भयमुक्‍त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्‍न कराये जानें के उददेश्‍य से संपूर्ण जिलें में असामाजिक तत्‍वों एवं गतिविधियों पर सूक्ष्‍मता से निगाह रखी जा रही है। चुनाव आयोग के द्वारा दिये गये निर्देशों का सख्‍ती से पालन करवाया जा रहा है, ताकि चुनाव पूर्व भयमुक्‍त वातावरण निर्मित कर, शांतिपूर्वक मतदान की कार्यवाही करवाई जा सके। इसी तारतम्‍य में जिले के लगातार बडी मात्रा में शराब जप्‍त की जाकर आरोपियों को गिरफतार किया गया है तथा लगातार कार्यवाही जारी है। 

थाना चांदपुर क्षैत्रान्‍तर्गत ग्राम झडौली में आरोपी सुरभान पिता तैरिया के घर पर अवैधरूप से बडी मात्रा में अंग्रेजी शराब संग्रहित कर रखें होनें की सूचना चांदपुर पुलिस को मिली सूचना पर चांदपुर पुलिस टीम के द्वारा त्‍वरित कार्यवाही करते हुये रात्रि में ही संदिग्‍ध स्‍थान पर दबिश देकर संघनता से तलाशी ली गई। आरोपी सुरभान के घर में अवैधरूप से संग्रहित कर अलग-अलग कंपनी की अंग्रेजी शराब जिसमें माउण्‍ट, वास्‍को कंपनी की बीयर, गोवा व्‍हीस्‍की, लंदन प्राईड व्‍हीस्‍की, लंदन प्राईड प्रिमियम व्‍हीस्‍की एवं देशी मदीरा की कुल करीबन 90 पेटी, जिसकी मात्रा करीब 860 लीटर तथा कीमती लगभग 3 लाख 20 हजार रूपये आंकी गई है। जिसे चांदपुर पुलिस के द्वारा विधिसम्‍मत कार्यवाही करते हुये जप्‍त कर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जोबट उप चुनाव के मदेदनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखनें के लिये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा संवेदनशीलता के साथ आदर्श आचार संहिता का पालन सख्ती से करवा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर उनकी हर गतिविधि पर सूक्ष्मता से निगाह रख रही है। कानून तोडने वाले व अवैध व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों को अलीराजपुर पुलिस के द्वारा किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जायेगा इनके विरूद्ध सख्ती से कानून कार्यवाही की जावेगी तथा अलीराजपुर पुलिस चप्‍पे-चप्‍पे पर नजर बनाये हुई है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |