Ad2
Banner1

जोबट उपचुनाव में दोनों पार्टियों ने ताकत झोंकी

Sajid Shaikh new

आम्बुआ में दोनों प्रत्याशियों ने जनसंपर्क किया 

आम्बुआ:- विधानसभा क्षेत्र जोबट चुनावी अखाड़े में दोनों प्रमुख पार्टियां कांग्रेस तथा भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है भाजपा ने जहां केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों की फौज उतार रखी है वहीं कांग्रेस भी पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व कई कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में लगा चुकी है।

आम्बुआ में हाट बाजार का दिन होने से राजनीतिक पार्टियों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों ने प्रचार प्रसार किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुलोचना रावत, जिला जनपद पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत, विकास माहेश्वरी, कालू भारती आदि कार्यकर्ता साथ रहे तथा जनसंपर्क किया।

इधर कांग्रेस पार्टी द्वारा पार्टी प्रत्याशी महेश पटेल के साथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष तथा विधायक जीतू पटवारी, झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, हर्ष गहलोत, कुणाल चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, कांग्रेस युवा नेता दीपक भूरिया, डॉ राजेंद्र सिंह राठौर, अजमेर सिंह रावत, नारायण चौहान, अमान पठान, महेंद्र सिंह रावत, रमेश रावत, हासीम बोहरा, मुस्तू बोहरा, बबलू डावर, गोपाल चौहान, मोगली खान, सिराज, रमेश बघेल तथा ग्रामीण क्षेत्रों से अनेक कार्यकर्ताओं ने आम्बुआ कस्बे में जनसंपर्क कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की जनसंपर्क कार्यक्रम पश्चात चुनाव कार्यालय पर सभी नेताओं ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया तथा प्रदेश सरकार की कमियों, महंगाई बेरोजगारी आदि पर वक्तव्य दिए।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |