Ad2
Banner1

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलीराजपुर द्वारा जिले की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

जो समस्या निम्न बिंदुवार है।

(1) जिले के महाविधालय में पढ़ने वाले छात्रों को 2019- 20 की छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना की राशि नहीं दी गई है।

(2) जिले में विगत 2 वर्षों से छात्रों को स्टेशनरी का सामान नहीं दिया गया।

(3) जिले की सभी महाविधालय की रंगाई पुताई की जाएं।

(4) जिले के सभी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को खेल सामाग्री उपलब्ध कराई जाएं।

(5) जिले के ऑनलाइन सेंटर पर छात्रों के पास से अपनी मनमानी से फीस वसूली जाती है।

(6) जिले के सभी छात्रावासों के अधीक्षकों को 3 वर्ष से अधिक एक स्थान पर नहीं रखा जाए जिनको विकासखंड सहित दूसरे स्थान पर भेजा जाए।

एबीवीपी ने लगातार एक घंटे कलेक्टर कार्यालय घेराव कर प्रदर्शन किया परन्तु फिर भी कलेक्टर महोदय के न आने पर सहायक आयुक्त को सौंपा मांग पत्र। एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री श्री विनय जी चौहान ने जिले की शैक्षणिक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उक्त समस्याओं का समाधान पांच दिन के भीतर नहीं होता है तो विद्यार्थी परिषद पांच हजार की संख्या में चरणबद्घ आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेंगी।

इस वक्त जिला संगठन मंत्री श्री काप सिंग भूरिया, जिला संयोजक उकार चौहान, जिला सहसंयोजक निलेश सस्तिया,जिला जनजाति प्रमुख सावल पेरू पचाया, रमेश बारिया, देवेन्द्र डावर, मदन डावर, अनिल मेडा, पुष्पा सस्तिया, सकुंतला चंगोड़, सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     आम्बुआ भगोरिया हाट मे भील सेना संगठन ने निकाली गैर भील सेना सुप्रीमो शंकर बामनिया ढोल मांदल बजाकर भगोरिया मैले मे खूब झूमे      |     बोरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लोकसभा चुनाव के मद्देनजर साढ़े 11 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     अलीराजपुर नगर में हिन्दू समाज सामूहिक रूप से फाग यात्रा का आयोजन 30 मार्च शनिवार पंचमी को करेगा…     |         |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |