Ad2
Banner1

मनुष्य का जीवन हमेशा सत कार्य में लगा होना चाहिए

जीवन में हमेशा दुखियों की सेवा करों. पण्डित कमलेश नागर

रामदेव वाटीका में भागवत कथा का हुआ समापन

आलीराजपुर प्रण् पाचात्य संस्कृति ने धर्म को तोड़ दिया जैसी होगी दृष्टि वैसी होगी सृष्टि। ऋण तीन प्रकार के होते है पहला ऋण माता पिता का दुसरा ऋण ऋषीयों का तीसरा ऋण देव का। मनुष्य का जीवन हमेशा सत कार्य में लगा होना चाहिए। श्रीमद भागवत में 12 स्कन्ध है। और 18000 श्लोक है। मुस्कुन्द महाराज नृसिंह मेहता बने। मुक्ति से बड़ी वस्तु भक्ती है। भक्ती करोगे तो भगवान भक्त के पास स्वयं आते है। मुक्ति भगवान के हाथ में है। हमेशा दुखीयों की सेवा करों। जीवन में तीन चिज का बहुत महत्व है राग.अनुराग व वैराग्य। राग का मतलब प्रेम अनुराग का मतलब आशुआना। उपरोक्त विचार रामदेव वाटीका समाधी स्थल पर चल रही भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक पूज्य पण्डित कमलेश जी नागर नानपुर वाले ने व्यक्त किये। कथा के प्रारम्भ में आयोजक परिवार किशनलाल गणपतजी राठौड़ लाला बाई राठौड़ तरूण टींकू शितल राठौड़ गुडवाडा परिवार एवं धरावरिया परिवार के सदस्यों ने व्यासपीठ का पूजन किया। शुक्रवार को पाण्डाल में कृष्ण रूखमणी विवाह सम्पन्न हुआ। गरबारास करते हुवें व नृत्य करते हुवें श्रद्धालुगण भगवान कृष्ण व रूखमणी को मंच पर लाये जहां पर माला पहनाकर विवाह सम्पन्न हुआ।

यश राठौड़ ने कृष्ण भगवान का रूप धारण किया व भूमिका राठौड़ रूखमणी बनी। पण्डित नागर ने राजा परीक्षित की सुनाई। कृष्ण.सुदामा मिलन का का सुंदर वणर्न करते हुवें उन्होंने कहां की जैसे ही सुदामा दरवाजे पर पहुंचे भगवान कृष्ण दौडे़.दौडे़ दरवाजे पर गये। और सुदामा की अगवानी कर उनके पैर धोकर व चरण की पूजा की। सुदामा का आलिंगन कर खूब रोये। आज भागवत कथा में राठौड़ समाज के अध्यक्ष किशनलाल राठौड़ व समाज सेवी जानकीवल्लभ कोठारी भी उपस्थित रहे कायर्क्रम का संचालन कमल राठौड़ ने किया। मीडिया प्रभारी कृष्णकान्त बेडिया ने बताया की आज शनिवार को भागवत कथ का समापन होगा। पण्डित नागर प्रतिवषर् तिथर् क्षत्रों 108 ब्राहमणों के साथ भागवत कथा करेंगे जिसकी शुरूआत नेमीशरण तीर्थ से होगी। में अन्त में महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण हुआ। आज कथा में भारी संख्या में महिला व पुरूष उपस्थित थे। अन्त में तरूण राठौड़ ने सभी का आभार माना।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |