Ad2
Banner1

कोविड अनुकूल व्यवहार हेतु जागरूक किया लापरवाही करने वालों के चालान काटे

कोरोना पाॅजीटीव व्यक्तियों के घर के बाहर कोविड सूचना बोर्ड भी लगाये गये

अलीराजपुर:- कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिले में कोरोना संक्रमण रोकथाम एवं कोविड अनुकूल व्यवहार के लिए राजस्वए पुलिस नगरीय प्रशासन स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों का अमला आमजन को जागरूक करने के साथ.साथ कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने हेतु दिशा निर्देश दे रहे है। एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड एसडीओपी अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर एवं मैदानी अमले ने आमजन को कोविड अनुकूल व्यवहार के लिए जागरूक करते हुए मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्यवाही की। कोविड पाॅजीटीव व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को सावधानी बरतने सहित बाहर नहीं निकलने की हिदायत देते हुए होम आइसोलेशन दिशा निर्देशो का पालन अनिवार्य रूप से सुनिचित करने के निर्देश दिए। कोरोना वायरस को रोकने के लिए जिला प्रशासन की मदद से हर घर के बाहर कोविड सूचना बोर्ड लगाया जा रहा है, ताकि कोरोना संदिग्धों को अलग रखा जा सके। इनके संपर्क दायरे को रोका जा सके। कोरोना वायरस को लेकर सरकार लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है,साथ ही जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग लोगों से कोरोना नियमों की पालना करने की अपील कर रहा है.

तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के केस

इसके तहत कोरोना के बढ़ते रफ्तार, होने वाले नुकसान, कैसे फैलता है और इसके बचाव के क्या उपाय किये जा सकते है कि जानकारी लोगो को दी। साथ ही सरकार के कोरोना सम्बन्धी सभी गाइडलाइन को पालन करने की अपील किया है।

नियमों की अनदेखी करने पर होगी कार्रवाई

इसके तहत बिना मास्क पर घूमने पर चालान व अन्य कार्रवाई की जाएगी। इसलिए आप जरूरत हो तभी घर से बाहर निकले, मास्क का उपयोग करें,।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     आम्बुआ भगोरिया हाट मे भील सेना संगठन ने निकाली गैर भील सेना सुप्रीमो शंकर बामनिया ढोल मांदल बजाकर भगोरिया मैले मे खूब झूमे      |     बोरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लोकसभा चुनाव के मद्देनजर साढ़े 11 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     अलीराजपुर नगर में हिन्दू समाज सामूहिक रूप से फाग यात्रा का आयोजन 30 मार्च शनिवार पंचमी को करेगा…     |         |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |