Ad2
Banner1

अलीराजपुर पुलिस द्वारा स्‍कूलों में जाकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सौनकर के द्वारा जागरूकता अभियान के तहत 100 से अधिक बच्‍चों को प्रशिक्षण दिया गया

अलीराजपुर पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिलें में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी कढी में 14 फरवरी 2022 को एकलव्‍य आवासीय परिसर उमराली रोड पर जागरूकता अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सौनकर के द्वारा 100 से अधिक छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। उक्‍त प्रशिक्षण के दौरान सुश्री सौनकर के द्वारा बच्‍चों को महिलाओं/बच्‍चों पर घटित होनें वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई, साथ ही अपहरण, सॉयबर संबंधी अपराध एवं यातायात नियमों‍ के संबंध में भी महत्‍वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान सुश्री सौनकर के द्वारा बच्‍चों के द्वारा पूछे गये प्रश्‍नों का भी समाधानकारक जवाब दिये गये। उक्‍त जागरूकता अभियान के दौरान संस्‍था की प्रॉचार्या अंजु तिवारी एवं उनका अधीनस्‍थ स्‍टॉफ भी मौजूद रहा।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं एवं बच्‍चों पर होनें वाले अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही के साथ-साथ समाज में जन जागरूकता लाया जाना भी अति-आवश्‍यक है। महिलाओं पर होनें वाले अत्‍याचार से लडनें के लिये महिलाओं को कानूनी अधिकार से जागरूक किया जाना चाहिये। अलीराजपुर पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिलें में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जो निरंतर जारी रहेगा।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |