Ad2
Banner1

अंतर्राष्‍टीय महिला दिवस पर कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा महिला अधि/कर्म को सम्‍मानित किया गया

अलीराजपुर दिनांक 08 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष अलीराजपुर में अलीराजपुर पुलिस के द्वारा अलीराजपुर महिला पुलिस टीम के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्‍टर अलीराजपुर श्री राघवेन्‍द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे। इस दौरान अलीराजपुर पुलिस विभाग की महिला पुलिस टीम के द्वारा कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक का स्‍वागत किया गया। पश्‍चात कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के द्वारा उपस्थित महिला पुलिस टीम को अंतर्राष्‍टीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकॉमनाएं दि एवं महिला पुलिस टीम को सम्‍मानित भी किया तथा आगे भी और अच्‍छा कार्य करनें के लिये प्रोत्‍साहित किया। 

अंतर्राष्‍टीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा अलीराजपुर नगर की संपूर्ण यातायात व्‍यवस्‍था हेतु अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुवीभाग अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर के नेतृत्‍च में आज दिनांक के लिये अलीराजपुर नगर की संपूर्ण यातायात व्‍यवस्‍था का जिम्‍मा महिला पुलिस अधि0/कर्म0 को सौंपा गया।

यातायात व्‍यवस्‍था के दौरान महिला पुलिस अधि0/कर्म0 के द्वारा यातायात डयूटी के साथ ही यातायात जन जागरूकता का कार्य भी किया गया, जिसके तहत यातायात नियमों के पम्‍पलेट, स्‍टीकर, बैनर के माध्‍यम से आमजन को यातायात जागरूकता का संदेश दिया गया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |