Ad2
Banner1

दो पक्षों में खुनी संघर्ष दो की मौत मामला पुरानी रंजिश का भंगोरिया में हुआ था विवाद

पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मोटे पर तैनात

अलीराजपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के डोबलाझीरी गांव में आपसी विवाद में दो अलग अलग पक्षों के दो लोगों की धारदार हथियार फालिया मारकर हत्या कर दी गयी ,

मामला आपसी विवाद का है

गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे के आसपास जब एक घाटा नुक्ता आयोजन से छुटला पक्ष लौट रहा था तभी फिर दोनों पक्षों में आमना सामना हो गया जिसमे डोबलाझीरी के दलसिंह ओर सडती गांव के छुटला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की भगोरिया हाट के दौरान डोबलाझीरी के दलसिंह एवं पड़ोसी सडती गांव के छुटला के बीच ढोल बजाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पंचायत में इसका तोड़ करीब तीस हजार में किया गया था और बताया गया सड़ती गांव के पक्ष ने 10 हजार रुपए भी दिये थे लेकिन बाकी की रकम के लिए टालमटोल किया जा रहा था ।

जिस कारण दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गये। बात इतनी बढ़ गई। एक दूसरे की जान चली गई। जैसे ही इस घटना की खबर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह को लगी तुरंत फोर्स के साथ पहुंचे और घटना का जायजा लिया और दोनों गांवों में पुलिस की टीमें तैनात कर दी गयी है साथ ही दोनों के शव अलग अलग अस्पताल में रखे हैं दलसिंह का शव अलिराजपुर अस्पताल में तो छुटला का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट में रखा गया है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |