Ad2
Banner1

शिक्षा जगत में शोक की लहर : विख्यात शिक्षक सुनील दुबे का निधन, लम्बे समय से थे बीमार

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻

बड़ी खट्टाली/ अलीराजपुर । जिले में शिक्षा जगत के लिए रविवार का दिन दुःखद रहा। राज्य अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष, भूतपूर्व बीईओ, बीआरसी, प्राचार्य जिले के विख्यात शिक्षक सुनील दुबे का निधन हो गया। शिक्षक सुनील दुबे का इलाज थांदला में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्रवासियों व शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी खट्टाली सहित अलीराजपुर जिले में शिक्षा जगत को विशेष कर गरीब व साधारण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए महान व्यक्तित्व की अपूर्णीय क्षति हुई है।

विद्यार्थियों के चहेते एवं चर्चित शिक्षक के रूप में अपने कार्यों से आकर्षित करने की क्षमता शिक्षक सुनील दुबे में हमेशा से रही। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ी खट्टाली से ही जन समुदाय में लोकप्रिय हो गए। शिक्षक सुनील दुबे जी के कुशल प्रबंधन एवं स्टाफिंग समन्वय तथा शिक्षण कौशल से सबसे ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित होने लगे और उसका प्रभाव कालांतर में निखरता चला गया।

दुबे परिवार ने जारी किया शोक समाचार, दुःखद समाचार 

अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है की स्वर्गीय नंदकिशोर जी दुबे के सुपुत्र एवं डॉक्टर मनीष दुबे थांदला के बड़े भ्राता शिक्षक सुनील कुमार दुबे का लंबी बीमारी के चलते आज दिनांक 17/07/2022 को निधन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा निज निवाश खट्टाली से दिनांक 18/07/2022 को प्रातः 9:00 बजे निकलेगी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     आम्बुआ भगोरिया हाट मे भील सेना संगठन ने निकाली गैर भील सेना सुप्रीमो शंकर बामनिया ढोल मांदल बजाकर भगोरिया मैले मे खूब झूमे      |     बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |