Ad2
Banner1

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेभर के धर्म प्रमुखों से किया संवाद

इरशाद मंसुरी अलीराजपुर:- कोविड -19 के मद्दनेजर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेभर के विभिन्न धर्मों के धर्म प्रमुखगण, संतों से संवाद किया। वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी से आह्वान किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के प्रयासों में वे भी सहयोग करें। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि मास्क अनिवार्य रूप से पहने, सोल डिस्टेन्सींग का पालन करते हुए हाथों को साबुन अथवा सेनेटाइजर से थोडे-थोडे समय में साफ करते रहे। साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति वैक्सीन जरूर लगवाए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि कोरोना से बचाव के प्रयासों में प्रत्येक धर्म के व्यक्तियों वालेन्टीयरी आगे आए और सहयोग करें।

आमजन को धर्मगुरू मार्गदर्शन प्रदान करने में अहम भूमिका निभा सकते है

इस अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न धर्मां के धर्मावलंबियों ने भी सभी से कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क लगाने, सोल डिस्टेन्सींग का पालन, हाथों को साबुन, सेनेटाइजर से साफ करने तथा वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पॉवर पाइंट प्रजेन्टेन के माध्यम से दे सहित प्रदेश में कोरोना के एक्टीव केसों और प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया गया। अलीराजपुर में भी विडियो कॉन्फ्रेन्स कक्ष में विभिन्न समाजों के धर्मगुरूजन एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     आम्बुआ भगोरिया हाट मे भील सेना संगठन ने निकाली गैर भील सेना सुप्रीमो शंकर बामनिया ढोल मांदल बजाकर भगोरिया मैले मे खूब झूमे      |     बोरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लोकसभा चुनाव के मद्देनजर साढ़े 11 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     अलीराजपुर नगर में हिन्दू समाज सामूहिक रूप से फाग यात्रा का आयोजन 30 मार्च शनिवार पंचमी को करेगा…     |         |         |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |