Ad2
Banner1

आलीराजपुर में रविवार के अलावा एक दिन और भी हो सकता टोटल लॉक डाउन 

बैठककर इस पर निर्णय लिया जाएगा। कलेक्टर ने दिए संकेत

 

सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे सरकारी कार्यालय
8 अप्रैल से रात 10 बजे से सभी नगरीय क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू

आलीराजपुरमुख्यमंत्री निवास में आयोजित हाई लेवल बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक लगेंगे, शनिवार रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।

कल 8 अप्रेल से आगामी आदेश तक नाईट कर्फ्यू

प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में कल 8 अप्रेल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा। वहीं छिंदवाड़ा जिले में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

शाजापुर शहर में आज रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। अलीराजपुर में भी यह आदेश लागू होगा वही कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने रविवार के अलावा शनिवार या सोमवार को भी टोटल लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही बैठक कर इस पर निर्णय लिया जाएगा। रविवार को अलीराजपुर के अलावा जोबट, आजाद नगर में भी रहेगा लॉकडाउन।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |