Ad2
Banner1

कोरोना कर्फ्यू के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में व्यापक रूप से बंद रहा

कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं एसपी श्री विजय भागवानी ने मैदानी स्तर का भ्रमण कर जायजा लिया 

अलीराजपुर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले के नगरीय क्षेत्रों में लागू कोराना कर्फ्यू का पालन सुनिचित किया गया। मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी ने नगर में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अलीराजपुर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान

बस स्टैंड, मुख्य मार्गों, रामदेव मंदिर चांदुपर रोड सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर माइक्रो कंटेन्मेंट क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। कोरोना कर्फ्यू के दौरान अनावयक रूप से बाजार में निकले लोगों पर अस्थायी जेल भेजने की कार्रवाई भी की गई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती गुप्ता एवं एसपी श्री भागवानी ने अलीराजपुर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

अपरकलेक्टर श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी लॉक डाउन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

वही जिले के अन्य नगरीय क्षेत्रों जोबट एवं चन्द्रोखर आजाद नगर में भी लॉक डाउन रहा। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अन्य अमले ने लोक डाउन की व्यवस्थाओं पर नजर रखी। इस दौरान पुलिस, राजस्व सहित अन्य विभागों का अमला तैनात रहा। वही नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा नगरीय क्षेत्रों में सफाई और सेनेटाइजेन का कार्य भी किया गया।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |