Ad2
Banner1

हाजीयो का किया स्वागत, पवित्र तीर्थ उमराह पर जाने वालो का सामाजिक संस्था जल्सा कमेटी ने किया सम्मान

हाजीयो का किया स्वागत, पवित्र तीर्थ उमराह पर जाने वालो का सामाजिक संस्था जल्सा कमेटी ने किया सम्मान।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट✍️ 

अलीराजपुर-नगर की सामाजिक संस्था जल्सा कमेटी द्वारा पवित्र तीर्थ उमराह पर जाने वालो का सम्मान किया। अलीराजपुर शहर के बागवान परिवार से वसीम बागवान व उनकी धर्मपत्नी और असलम खान निजामी पुर्व नायब सदर जामा मस्जिद अलीराजपुर शनिवार को सऊदी अरब में स्थित पवित्र तीर्थ मक्का व मदीना के लिए रवाना होंगे। इस शुभ अवसर पर जल्सा कमेटी द्वारा दोनों के निजी निवास पर जाकर फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। इस दौरान जल्सा कमेटी के अध्यक्ष सलाउद्दीन मकरानी ने उमराह पर जाने वाले हाजियो को देश मे अमन शांति व भाईचारे के लिए विशेष दुआ के लिए कहा देश मे शांति व भाईचारे हमेशा कायम रहे और हमारा देश हर बीमारी से महफूज़ रहे ऐसी कामना करने को कहा। उमराह पर जाने वाले हाजियो ने बताया कि वह दाहोद से ट्रेन द्वारा मुंबई जाएंगे तथा मुंबई से हवाई जहाज़ से मक्का मदीना के लिए रवाना होंगे। 

यह रहे उपस्थित

उमराह सफर पर जाने वालों के स्वागत में जल्सा कमेटी के अध्यक्ष सलाउद्दीन मकरानी,उपाध्यक्ष इमरान मेव,कोषाध्यक्ष इश्हाक सहारा,पूर्व अध्यक्ष साजिद मकरानी 4u, इक़बाल मदनी,एजाजुद्दीन मदनी,परवेज़ क़ुरैशी,इलियास हुसैन, तबरेज़ क़ुरैशी,वसीम मकरानी(भूरा) आदि उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी मुस्लिम समाज मीडिया प्रभारी जुबेर निज़ामी द्वारा दी गयी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |