Ad2
Banner1

विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनज़र पुलिस अलर्ट, CRPF के जवानों के साथ संयुक्त रूप से थाना बखतगढ़ तथा पुलिस चौकी छकतला में निकाला गया फ्लैग मार्च।

 

इरशाद मंसुरी 7869717495

बखतगढ़/छकतला अलीराजपुर एसपी राजेश व्यास के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस. आर. सेंगर व अलीराजपुर SDOP अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने हेतु जिले में सीआरपीएफ की कंपनी का आगमन हुआ है आज दिनांक 22 10 2023 को सीआरपीएफ कंपनी द्वारा थाना बखतगढ़ क्षेत्र में क्रिटिकल मतदान केंद्र बखतगढ़ तथा चौकी छक्तला क्षेत्र में थाना प्रभारी सोनू सिटोले रंधावा ओर छकतला चौकी प्रभारी मोहन डावर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

शांतिपूर्ण व निर्विघ्न तरीके से चुनाव संपन्न कराना और कानून व्यवस्था बनाए रखना ही फ़्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य है. इसी के चलते संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने बखतगढ़ एवं छकतला मे पैदल फ्लेग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में लगभग 50 से भी ज्यादा जवान मौजूद रहे.फ्लैग मार्च थाना थाना बखतगढ़ ओर छकतला नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए थाना बखतगढ़ पर समाप्त हुआ ।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |