Ad2
Banner1

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अंतर सिंह पटेल ने दाखिल किया नामांकन

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अंतर सिंह पटेल ने दाखिल किया नामांकन

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर-विधानसभा क्षेत्र 191 में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अंतर सिंह पटेल ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त के चलते अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बहुजन समाज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अंतर सिंह पटेल ने पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ नामांकन रैली के निकालते हुए संयुक्त जिला कार्यालय पहुँचकर अपना नामांकन पत्र रिटर्निग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। इसी के चलते अपने समर्थकों को संबोधित किया। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अंतरसिंह पटेल से बातचीत में बताया गया कि अलीराजपुर विधानसभा में जनता को तीसरे विकल्प की तलाश थी इसी बात को मद्देनजर रखते हुए मेंने बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है मुझे अलीराजपुर की जनता का आशीर्वाद चाहिए । उन्होंने कहा कि में कोई घोषणा पत्र तो नही लिए घूम रहा पर वादा करता करता हु की अगर मुझे सेवा का मौका मिला तो अलीराजपुर के विकाश में कोई कसर नही छोडूंगा। अंतर सिंह पटेल के चुनावी मैदान में उतरने से अलीराजपुर विधानसभा में बदलाव तो तय है।बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अहमद दबुक ने बताया कि जल्द ही नगर में वोट के लिए कार्यकर्ता घर घर पहुँच कर प्रचार प्रसार करेंगे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |