Ad 1

देशी कट्टे के साथ पकडाया 30,000 का ईनामी शातिर आरोपी पुलिस थाना बोरी की गिरफ्त में।

 

खलील मंसुरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर /बोरी दिनांक 26.05.2024 को पुलिस अधीक्षक अति. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व एस.डी.ओ.पी. जोबट के निर्देशानुसार लगातार हो रही वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी निरी. आर.आर. बड़ोले द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काले रंग की मोटर सायकल से आ रहा है तथा जिसके पास एक देशी 12 बोर का कट्टा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरी. आर.आर. बड़ोले, सउनि. दिनेश हाड़ा, आर. 65 विशाल, आर. 49 प्रदीप, आर. 249 अर्जुन द्वारा टाण्डा रोड़ ग्राम सेमलपाटी पर वाहन चेकिंग लगाई गई। तभी टाण्डा तरफ से एक काले रंग की साईन मोटर सायकल पर एक व्यक्ति आते दिखा जिसे रोक कर तलाशी लेने पर एक लोहे का 12 बोर देशी कट्टा व पेन्ट की जेब में एक जिन्दा कारतुस मिला, जिससे उक्त 12 बोर देशी कट्टा व कारतुस रखने के संबंध में लायसेंस का पूछा तो नहीं होना बताने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 ए,27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से अपराध क्रं. 151/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि थाना बोरी के अपराध क्रमांक 52/23 धारा 392 भादवि की घटना भी उसने कारित की थी जिसमे वह फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी हेतु 10,000/- रू. का ईनाम भी आरोपी पर उद्घोषित था।आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर जिला धार के थाना बाग तथा थाना कानवन में अपराध घटित कर फरार होना भी बताया है। पुलिस अधीक्षक जिला धार द्वारा भी अलग-अलग अपराधों में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कुल 20,000/- रू. का ईनाम उद्धोषित किया गया था।आरोपी के विरूद्ध थाना बोरी तथा अन्य थानो पर कुल 10 अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी प्राप्त हुई है।उपरोक्त बड़ी कार्यवाही में थाना प्रभारी बोरी निरी. आर.आर. बड़ोले, सउनि. दिनेशा हाड़ा, आर. 65 विशाल, आर. 49 प्रदीप, आर. 249 अर्जुन सराहनीय योगदान रहा ।पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

14 बच्चो ने किया कुरआन मुकम्मल सिल्ड प्रमाण पत्र से नवाजा, मद्रसा बागे हुसैन के तलबा ने किया कुरआन मुकम्मल।     |     सडक दुर्घटना मे अलीराजपुर AC कार्यालय मे पदस्थ जावेद मकरानी के पुत्र की मौत।     |     ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के नवीन सदस्‍यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम,पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने नवीन सदस्‍यों को दिलाई शपथ।      |     जोबट में अंजुमन इज़्तिमाई शादी सम्मेलन में 26 जोड़ों का सामुहिक निक़ाह 12 जनवरी को     |     सोण्डवा महाविद्यालय के द्वारा विद्यालयों में किया जा रहा कॉलेज चलो अभियान का संचालन     |     थाना जोबट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।     |     स्टाफ नर्स ने लगाई फांसी, की अपनी जिवन लिला समाप्त परिजनो ने जताई आशंका की जांच की मांग।     |     सोण्डवा महाविद्यालय के दल ने कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालयों का भ्रमण किया।     |     मिशन D-3 कार्यक्रम ग्राम पंचायत नानपुर में बैठक कर नियम के विरूद्ध जाकर समाज में काम किया तो 10000 से दण्डित किया जाएगा !     |     करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।     |