Ad 1

थाना अंबुआ में भारतीय न्याय संहिता की धाराओ अंतर्गत की गई पहली FIR

जुबेर निजामी की रिपोर्ट

जोबट दिनांक 01/07/2024 सम्पूर्ण भारत में नवीन आपराधिक कानून 2023 हुआ लागू जोबट अनुभाग के सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत नवीन आपराधिक कानून 2023 के लिए आयोजित हुए जागरुकता कार्यक्रम इस अवसर पर समस्त थानो व कार्यालयों पर की गई आकर्षक साज-सज्जा थाना आम्बुआ में भारतीय न्याय संहिता की धाराओ अंतर्गत की गई पहली FIR सम्पूर्ण भारत में नवीन आपराधिक कानून 2023 लागू होने जा रहे हैं इसी तारतम्य में जोबट अनुभाग के सभी थाना क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमे बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी,अधिवक्ता,चिकित्सक व इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारगण सम्मिलित हुए। जोबट पुलिस अनुभाग अन्तर्गत थाना जोबट में अगाल धर्मशाला मे भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे एसडीओपी नीरज नामदेव द्वारा नवीन क़ानूनो के विषय मे संपूर्ण जानकारी दी गई।SDOP निरज नामदेव द्वारा बताया गया कि आज का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरवान्वित होने वाला दिन है जब संपूर्ण भारतवर्ष में तीन नवीन स्वदेशी आपराधिक कानून लागू किए गए। नए प्रावधानों अन्तर्गत नागरिकों के अधिकार , महिलाओं -बच्चों के लिए विशेष प्रावधानों , साक्षी संरक्षण योजना , पीडित के अधिकारों तथा संगठित अपराधी , न्याय प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी के समावेश के विषय में भी SDOP नामदेव ने जानकारी प्रदान की।गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी सार्थक और सारगर्भित उत्तर देकर SDOP नामदेव द्वारा सभी की शंकाओं का समाधान किया गया।

भारतीय न्याय संहिता 2023 के अन्तर्गत प्रथम अपराध थाना अंबुआ में पंजीबद्ध किया गया।आज थाना आने वाले सभी आगंतुकों का जलपान कराकर स्वागत भी किया गया।SDOP नीरज नामदेव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के सतत् मार्गदर्शन में लगातार प्रत्येक ग्राम व क़स्बो में नवीन कानूनो के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।जोबट में आयोजित इस कार्यक्रम मे एसडीएम वीरेंद्र सिंह , एसडीओपी नीरज नामदेव , एडीपीओ राजेंद्र मंडोड , शासकीय अभिभाषक राजेंद्र वाणी , थाना प्रभारी जोबट मोहन डाबर सहित अन्य पुलिस कर्मी , जनप्रतिनिधि , पत्रकारबंधु व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

पक्षियों को बचाने के लिए बोहरा समाज ने शुरू किया अभियान     |     दो दिन मे लुट का खुलासा कर आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता।     |     रिंकेश तंवर एवं गोविंदा गुप्ता विधायक प्रतिनिधी नियुक्त     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |     कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |