Ad 1

या हसन या हुसैन के नारो ओर विशाल जुलुस के साथ ताजियो का हुआ विसर्जन

या हसन या हुसैन के नारो ओर विशाल जुलुस के साथ ताजियो का हुआ विसर्जन

✍️इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर हजरत ईमाम हुसैन की याद मे मनाए जाने वाला मोहर्रम पर्व परम्परानुसार आस्था के साथ मनाया गया ।हक हसैन-मौला हुसैन, या हसन या हुसैन जेसे गगनभेदी नारौ के बिच गुरुवार को 10 बजे ताजियो का विसर्जन जुलुस निकाला गया। उक्त सभी ताजियो को परम्परानुसार कर्बला स्थित राक्सा नदी एवं नानपुर क्षैत्र के हथनी नदी व मौरासा तालाब पर विसर्जन किया गया। इसी के साथ मुस्लिम समाज के दस दिवसिय मोहर्रम पर्व का समापन भी हो गया।

जामा मस्जिद चौक पर ताजियों की जियारत के लिए उमड़ी भीड़

मोहर्रम की दसवी तारीख यानी बुधवार रात्री 8ः30 बजे सुभाष मार्ग, असाडपुरा खोदरी फलिया, मोलाना आजाद मार्ग, जामा मस्जिद क्षैत्र के ताजियो का जुलुस नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया । जुलुस बस स्टैण्ड होते हुए स्थानीय जामा मस्जिद चौक पहुंचा और ताजिये आमजनो की ज्यारत (दर्शन) के लिए रखे गए। जहाँ पर विभिन्न समुदाय के श्रद्धालुओ ने आस्थास्वरुप दर्शन कर चढावा पेश किया, तो कुछ श्रदालुओं ने अपने-अपने बच्चों का मिठाई और फल-फ़्रूट मे तुलादान भी किया। चौक पर छबिल (शरबत) के विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, जो श्रद्धांलुओं को वितरित किए जा रहे थे । वही दावलशाह मोहल्ला, कुम्हारवाडा एवं बहारपूरा मे भी ताजियो के दर्शन हेतु श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। इस बार मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों की बैठक में लिये गये निर्णय में नगर में मन्नतधारी शेर का जुलूस नही निकला।

मुर्गी बाजार चौक पर लगा श्रद्धांलुओं का तांता

मोहरम पर्व के चलते ताजियो का विसर्जन जुलुस स्थानीय दावलशाह ओरमुर्गी बाजार चौक पर सुबह 10 बजेपहुँचा। यहां पर ताजिये आमजनों कीज्यारत (दर्शन) के लिए रखे गए। इसदौरान मुर्गी बाजार चौक पर बड़ी संख्यामें विभिन्न समुदाय के श्रद्धालुओ ने आस्था स्वरुप दर्शन कर चढ़ावा पेश किया। चौक पर वारसी ग्रुप के सदस्योंद्वारा आमजनों के लिए नाश्ता, शरबतओर कुल्फी के स्टॉल लगाए गए थे, जोआने वाले सभी श्रद्धांलुओं को वितरित किए जा रहे थे। 
नगर के सभी ताजियो का विसर्जन जुलुस  प्रमुख मार्गो से निकाला गया। मुर्गी बाजार(चोक) से सभी ताजियो को सिनेमा चोराहा से होते हुवे कर्बला स्थित राक्सा नदी, नानपुर की हथनी नदी व मौरासा तालाब पर विर्सजन हेतु ले जाया गया। इधर पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए थे। जिसकी सराहना मुस्लिम समाजजनो द्वारा की गई। पर्व के शांतिपुर्ण सम्पन्न होने पर दफ्तर दारुल कजात प्रभारी शहर काजी सैय्यद असफाक मियां, संरक्षक सैय्यद मोहसिन मिया, शहर मुस्लिम समाज अध्यक्ष जुबेर निजामी मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष सरताज़ वारसी, सहित मुस्लिम समाजजनो ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग एवं नपा प्रशासन का तहेदिल से आभार माना ।

जलसा कमेटी ने पिलाया चार सौ

लीटर सबील

बुधवार की रात जामा मस्जिद चौक पर ताजियों के दर्शन के लिए आए हुए श्रद्धालुओं के लिए शहर की सामाजिक संस्था जलसा कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चार सौ लीटर लस्सी प्रसादी के रूप में पिलाई गई। जलसा कमेटी अध्यक्ष सलाउद्दीन नवाबी ने बताया कि जलसा कमेटी द्वारा पिछले 20 वर्षो से ईस काम को अंजाम दिया जा रहा है। मोहर्रम पर जामा मस्जिद चौक पर सभी धर्म जाति के लोग ताज़िए दर्शन के लिए आते ही उनको कमेटी द्वारा प्रसादी वितरित की जाती है ।

कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     “सेफ क्लिक” अभियान के दौरान अलीराजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता     |     आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जिला कांग्रेस ओम प्रकश राठौर के नेतित्व मे आज़ भाबरा ब्लॉक मे विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |