Ad 1

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 
अलिराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा आज जोबट अनुभाग के सभी थाना प्रभारियों के साथ SDOP कार्यालय में मैराथन क्राइम मीटिंग ली गयी।जो 1 बजे दोपहर से प्रारंभ होकर 5 बजे समाप्त हुई।बैठक मे अपराध,मर्ग,शिकायत के समय पर निराकरण,संपत्ति संबंधी अपराधों में अधिक से अधिक बरामदगी के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने, लूट-नक़बज़नी के अपराधी/संदेहियों पर पैनी नजर रखने सहित बाइक चोरों पर लगाम कसने के भी निर्देश दिये।

उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब का क्रय-विक्रय,परिवहन करने वालों पर पैनी नजर रखने का निर्देश भी दिया।पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गश्त व्यवस्था को भी मज़बूत करने के निर्देश दिए साथ ही स्थाई वारण्टी-गिरफ़्तारी वारंटियों की भी धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में SDOP जोबट नीरज नामदेव सहित जोबट अनुभाग के सभी 06 थाना प्रभारी क्रमश: जोबट,आज़ादनगर,उदयगढ़,बोरी ,अंबुआ और नानपुर आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित रहे ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |