Ad 1

आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया

आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया।

 

क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

आलीराजपुर-असाडा राजपूत समाज के क्षत्रिय युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आपकी की अदालत सीजन 3 कार्यक्रम का आयोजन राजपूत समाज भवन प्रांगण में किया गया ।कार्यक्रम में कटघरे खड़े आरोपियों ने मंच संचालक के साथ जनता के सवालों के भी हाजिर जवाबो से उपस्थित जनता को गुदगुदाने के लिये मजबूर कर दिया।

जनता की अदालत कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी राजेशसिंह राठौर,असाड़ा राजपूत समाज अध्यक्ष रिंकेशसिंह तंवर के साथ हंसी के फव्वारे मालवई पटेल विनेशसिह वाघेला थे। वही कार्यक्रम में आरोपी के संवादों में अपनी पैनी निगाहों से नजर रखने वाले जज के रूप मे समाजसेवी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दशरथसिंह गेहलोत,वरिष्ठ एडवोकेट पदमसिंह गेहलोत,और भूतपूर्व समाज अध्यक्ष, बैक प्रबन्धक राजेश जे वाघेला थे।

अपने चुटीले अंदाज में तीखे सवाल दागते हुए मंच संचालन कर्ता राजेश आर वाघेला एवं ध्वनि वाघेला ने लगभग 3 घण्टे चले कार्यक्रम को जीवंत बनाये रखा।

वस्तुतः राजनीति,समाजसेवा, सामजिक कार्यो, सनातन धर्म के साथ अनेकों विषयो पर तीखे सवालों के साथ रोचक जवाबो ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बांधे रखा।
आरोपी रिंकेशसिंह तंवर ने जीवन मे संघर्ष से सफलता की मंजिल पाने की कहानी के साथ चर्चित चेहरा, प्रेशर पॉलिटिक्स पर रोचक अंदाज में जवाब दिए।समाज सेवी राजेशसिंहराठौर ने सादगीप्रिय जीवन ,भाजपा और सनातन धर्म पर देश के भविष्य का पैरोकार करते हुए अपने अंदाज में जवाब दिए।
हंसी के फव्वारे पटेल विनेशसिह वाघेला ने हमेशा की तरह चुलबुले अंदाज में वास्तविक घटनाओं पर कटाक्ष करते हुए उपस्थित लोगों को गुदगुदाने के लिये मजबूर कर दिया। नया टेक्टर, दो अगरबत्ती बादल खुश, पर लोगो ने जमकर तालिया बजाई।

कार्यक्रम के अतिथि—-क्षेष्ठीमंडल के अध्यक्ष ठाकुर रमनसिंह सोलंकी,भूतपूर्व समाज अध्यक्ष सर्वश्रीओमप्रकाश राठौर जिलाध्यक्ष कांग्रेस, भूतपूर्व पार्षदयतेंद्रसिंह भाटी ,सामाजिक कार्यकर्ताअरुणसिंह गेहलोत, ने माँ सरस्वती की प्रतीमा पर दिपप्रजवलीत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l क्षत्रिय युवा मंच अध्यक्ष रोहन राठौर, महामंत्री अमित भाटी,पूर्व अध्यक्ष राकेश चौहान,कोषाध्यक्ष रवि तंवर,पत्रकार आशीष वाघेला, हादिक गेहलोत, धुर्व सोलंकी, तनिष्क वाघेला, आदी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा l कर्यक्रम में यह रहे उपस्थित ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा

जिलाअध्यक्षअशोकसिंहसोलंकी,ज्ञानेंद्रसिहगेहलोत धर्मेन्द्रसिहचौहान सर्वेश सिसोदिया, राहुल परिहार, शैलेष वाघेला, विश्वजीत तंवर,उमेशसिंह वर्मा, सहित बड़ी संख्या में समाज जन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     “सेफ क्लिक” अभियान के दौरान अलीराजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता     |     आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जिला कांग्रेस ओम प्रकश राठौर के नेतित्व मे आज़ भाबरा ब्लॉक मे विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |