Ad 1

सूफियाना-निस्बती कलामो से सजेगी सैयद मीर ऐवज अली सरकार की महफिल

सूफियाना-निस्बती कलामो से सजेगी सैयद मीर ऐवज अली सरकार की महफिल

बाबा का 98 वां दो दिवसीय उर्स मुबारक 09अक्टूबर से प्रारम्भ

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर कौमी एकता के प्रतीक एवं गुलशने कादरीयत, सैयद सादात हजरत सैयद मीर ऐवज अली सरकार उर्फ जमालुददीन चिश्ती र.अ. का दो दिवसीय 98 वां उर्स मुबारक 09 अक्टूबर को प्रारम्भ हो रहा है। इस दौरान संदल चादर का विशाल जुलुस निकाला जायेगा। इस अवसर पर सुफियाना और निस्बती कलामो से मीर ऐवज अली सरकार की महफिल भी सजेगी। रात्री को (मेहफिले शमा) कव्वाली का भी शानदार आयोजन किया जायेगा। जिसमे क़व्वाल जनाब फरदीन अली वारसी अलीराजपुर, अपने कलाम पेश करेंगे।

उर्स मे म.प्र, गुजरात, महाराष्ट्र राज्य सहित आसपास के जिलो से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगंण शिरकत करेंगे। 

आस्ताना होज शरीफ उर्स द्वारा प्रतिवर्षअनुसार इस बार भी हजरत मीर ऐवज अली सरकार का उर्स हर्षाल्लास के साथ मनाया जाएंगा। दो दिवसिय उर्स का आगाज 09 अक्टूबर बुधवार को संदल चादर के साथ शुरू होगा संदल चादर का जुलुस जामा मस्जिद चोक से बाद नमाज असर निकाला जायेगा। आस्ताने ऑलिया पर संदल व चादर पेश की जावेंगी। वही रात्रि को स्थानीय जामा मस्जिद चौक पर (महफिले शमा) कव्वाली का आयोजन रखा गया गया है। 10 अक्टूबर गुरुवार(जुम्मेरात) सुबह 11:30 बजे आमजनो को सामूहिक रूप से न्याज प्रसादी वितरित की जाएंगी। उर्स की जेरे सरपरस्ती पिरो तरीकत शहर काजी अल्हाज़ सैयद हाजी अफजल मियां, सेय्यद फरीद मियां एवं सैयद जमालुदीन बाबा, जेरे निगरानी सैयद आरीफ मियां, प्रभारी शहर हाजी सैय्यद हनिफ मियां, सैय्यद अशफाक मियां सैय्यद मोहसिन बाबा,करेंगे।

उर्स कमेटी सदस्यों ने आमजनों से उसे में तशरीफ लाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

रिंकेश तंवर एवं गोविंदा गुप्ता विधायक प्रतिनिधी नियुक्त     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |     कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     दो दिन मे लुट का खुलासा कर आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता।     |