नव चेतना मंडल के तत्वाधान में सम्पन्न हुए गरबा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित;उत्साह के साथ संपन्न हुई प्रतियोगिता!!
✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट
आलीराजपुर। मां शक्ति की भक्ति और हर्षोल्लास का धार्मिक गरबा पर्व,उसमें उत्साह के साथ गरबा प्रतियोगिता का आयोजन नव चेतना मंडल के तत्वाधान में संपन्न हुआ। नव चेतना मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीलम दीपक गेहलोत ने बताया कि असाडा राजपुत समाज की मातृ शक्ति की मौजूदगी ने आयोजन को शक्ति से पूर्ण किया। गरिमामय आयोजन में समस्त समाजजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऊर्जा प्रदान की। असाडा राजपुत समाज का मातृ शक्ति अनुसांगिक संगठन नव चेतना मंडल महिला सशक्तीकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। समाज की महिला उपाध्यक्ष श्रीमति जय श्री गेहलोत ने बताया कि संगठन की महिलाओं ने नवरात्री पर्व पर गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष कुं. रिंकेश सिंह तंवर ने मौजूद समाजजनों के साथ ही उपस्थित मातृ शक्ति के समक्ष अपना ओजस्वी उद्भोदान दीया और आयोजन की प्रशंशा की। समाज की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती जयश्री गेहलोत का भरपूर मार्गदर्शन और सहयोग मिला।
क्षत्रिय राजपूत युवा मंच के अध्यक्ष कुं.रोहण सिंह राठौर, महामंत्री कुं. अमित भाटी,कुं,रवि तंवर, कुं.तनिष्क वाघेला के साथ समस्त कार्यकरिणी का अमूल्य सहयोग मिलने से कार्यक्रम सफल हुआ।
कार्यक्रम के प्रायोजक ये रहें!
गरबा प्रतियोगिता के प्रायोजक जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बच्चों के लिए श्रीमती जय श्री वर्मा,अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार महिला एवं सामाजिक न्याय संगठन, समूह गरबा प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से राशि 3100 ठा.अशोक सिंह जी सोलंकी (पूर्व समाज अध्यक्ष आसाड़ा राजपूत समाज) ठा.धर्मेंद्र सिंह जी राठौर (सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में सहयोगी) तृतीय पुरस्कार की राशी 1100 ठा.संजय सिंह जी वाघेला (पूर्व समाज सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष मंदिर समिति) चतुर्थ पुरस्कार राशि 1100 श्रीमती संध्या तंवर (भूतपूर्व अध्यक्ष,नव चेतना मंडल) व्यक्तिगत पारितोषिक जूनियर एवं सीनियर वर्ग के सभी बच्चों को 101 सभी प्रतिभागी, समूह गरबा प्रतियोगिता के सभी समूह राशि 1100 प्रति समूह को एवं विशेष तीन नंबर 10 ,17 और 27 को राशि 500/ प्रति बच्चे श्री विलास कुंवर – कांता कुंवर बेन, डांडिया ग्लिंगस समूह को श्री संदीप सिंह जी गेहलोत (श्री राम मेडिकल स्टोर), पूर्व नवचेतना मंडल संरक्षक श्रीमती भद्रशिला बेन गहलोत, पूर्व नवचेतना मंडल अध्यक्ष श्रीमती जागृति बेन वाघेला ने दी।
नव चेतना मंडल ने माना आभार!
प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सम्मान्नियों का नव चेतना मंडल की अध्यक्ष श्रीमति नीलम दीपक गेहलोत और नव चेतना मंडल की पूरी कार्यकारिणी जिसमें उपाध्यक्ष श्रीमती पिंकी सोलंकी , गरबा प्रतियोगिता की पूरी रूपरेखा बनाई सचिव सुश्री रितु सोलंकी, श्रीमती हीना तंवर ,श्रीमती संगीता वाघेला ,श्रीमती भावना शैलेष सिंह जी वाघेला ,श्रीमती ग्रीष्मा गेहलोत, श्रीमती शीतल वर्मा ,श्रीमती रीता सोलंकी का सहयोग रहा।
जानकारी नव चेतना मंडल की मीडिया प्रभारी श्रीमती भावना आशीष सिंह वाघेला ने दी।