Ad 1

अजाक्स एवं आकास संगठन कि आपत्ति के बाद सहायक आयुक्त ने आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए उच्च पद प्रभार के आदेश किये जारी

अजाक्स एवं आकास संगठन कि आपत्ति के बाद सहायक आयुक्त ने आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए उच्च पद प्रभार के आदेश किये जारी
✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 
आलीराजपुर:- जनजातीय कार्य विभाग अलीराजपुर द्वारा अंततः सहायक शिक्षक से उच्च श्रेणी शिक्षक (प्रभारी) पद पर पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
पूर्व में जारी पदोन्नति आदेश में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किए जाने से अनुसूचित जन जाति (एसटी) एवं अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के शिक्षकों से कई जूनियर सामान्य वर्ग के शिक्षकों को उच्च पद प्रभार के लिए पदोन्नति प्रदान कर दी गईं थी। जिससें अनुसूचित जन जाति (एसटी) वर्ग के लगभग 50 सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता को दरकिनार कर अन्य जूनियर सहायक शिक्षकों को पदोन्नति दे दी गईं थी।
           जिसका मध्यप्रदेश अजाक्स और आकास संगठन के जिला पदाधिकारियों ने आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किये जाने पर आपत्ति ली और लिखित आवेदन देकर नाराजगी व्यक्त कि थी और पूर्व में जारी आदेश को निरस्त कर काउंसलिंग स्थगित करने कि मांग की गईं थी। अजाक्स एवं आकास संगठन के अभ्यावेदन और आपत्ति पर आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए,सहायक आयुक्त ने सभी पात्र सहायक शिक्षकों को प्रभारी उच्च श्रेणी शिक्षक के पद के लिए नवीन पदस्थाना आदेश जारी कर दिए गए हैं।
     प्रभारी उच्च श्रेणी शिक्षक छगनसिंह डावर ने कहा कि कई हमारे पात्र वरिष्ठ साथी उच्च पद प्रभार से वंशित हो रहे थे। अजाक्स जिलाध्यक्ष श्री रतन सिंह रावत जी और आकास जिलाध्यक्ष श्री भंगुसिंह जी तोमर के द्वारा आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं करने पर आपत्ति दर्ज करवाई गईं थी, पीड़ित शिक्षकों के साथ खडे रहें और सहायक आयुक्त महोदय से मिलकर विशेष सहयोग किया जिसकी वजह से सभी पात्र शिक्षकों को उच्च प्रभार पद पर पदोन्नति दी गईं हैं। सभी साथियों का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद जिन्होंने इस लड़ाई में साथ दिया और खड़े रहे।

कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     “सेफ क्लिक” अभियान के दौरान अलीराजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता     |     आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जिला कांग्रेस ओम प्रकश राठौर के नेतित्व मे आज़ भाबरा ब्लॉक मे विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |