Ad 1

आलीराजपुर जिले से पहली लड़की का मध्यप्रदेश अंडर 15 क्रिकेट टीम में चयन,क्षेत्र में हर्ष के साथ फ़तेह स्पोर्ट्स क्लब ने आज रिद्धि का किया स्वागत सम्मान।

आलीराजपुर जिले से पहली लड़की का मध्यप्रदेश अंडर 15 क्रिकेट टीम में चयन,क्षेत्र में हर्ष के साथ फ़तेह स्पोर्ट्स क्लब ने आज रिद्धि का किया स्वागत सम्मान।

✍️ जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

आलीराजपुर आदिवासी बाहुल्य जिला आलीराजपुर में खेल प्रतिभाओ की कमी नही क्रिकेट की बात की जाये तो ISPL हो या क्षेत्रीय टूर्नामेंट सभी में लड़के काफी मेहनत कर रहे है और नाम कमा रहे है वही लड़किया भी ईस क्षेत्र में पीछे नही इसी बीच जिले के लिए आज बड़ी खबर आयी जिसमे 12वर्षीय रिद्धि पिता वेंकट मूर्ति का चयन अंडर 15 मध्यप्रदेश महिला क्रिकेट टीम में हुआ ये सुनकर पुरे जिले के क्रिकेट प्रेमियों मैदान से जुड़े लोगो में ख़ुशी का माहौल देखा गया और आज दोपहर में फ़तेह स्पोर्ट्स क्लब के सचिव गोविन्द जोशी जी,मॉर्निंग, jays क्रिकेट टीम के सदस्यों ने मिलकर रिद्धि का फूलमालाओ से सम्मान किया और शुभकामनायें देकर आदिवासी जिले का नाम रोशन करने की बात कही।
सम्मान समारोह में रिद्धि के पिता वेंकट मूर्ति फ़तेह स्पोर्ट्स क्लब के सचिव गोविंद जोशी का भी फूल मालाओ से स्वागत सम्मान कर उनकी मेहनत जज्बे का फल बताया।

 

सिलेक्शन के बाद रिद्धि के पिताजी और सोंडवा BEO वेंकट मूर्ति ने बताया की ये सब पुरे फ़तेह स्पोर्ट्स से जुड़े युवाओं खिलाड़ियों की मेहनत है जिन्होंने इसे ईतना समय देकर प्रेक्टिस करवाई और इसका श्रेय सभी को दिया तो गोविंद जोशी द्वारा आगे बढ़ने हेतु लेदर टूर्नामेंट पर जोर देने की बात कही।

आलीराजपुर SDOP अश्विनी कुमार द्वारा इसे बड़ी उपलब्धि बताया, सूबेदार रोकड़े जी ने भी हर्ष व्यक्त किया।
वही आदिवासी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा द्वारा रिद्धि को जिले का गौरव बताकर भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।
_स्वागत सम्मान कार्यक्रम में मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के कप्तान हनुमंत मीणा,रामनारायण चौहान, प्रदीप डावर,राहुल चौगड़,बलवंत वसुनिया,डॉ.राकेश,अनिल, सुनील,शंकर चौहान,दिनेश, रणजीत डावर,अर्जुन,बंटी मंडलोई आदि उपस्थित रहे।_

कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     “सेफ क्लिक” अभियान के दौरान अलीराजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता     |     आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जिला कांग्रेस ओम प्रकश राठौर के नेतित्व मे आज़ भाबरा ब्लॉक मे विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |