Ad 1

मप्र : ऐतिहासिक “विराट पत्रकार समागम” का शीघ्र ही इंदौर में आयोजन।

मप्र : ऐतिहासिक “विराट पत्रकार समागम” का शीघ्र ही इंदौर में आयोजन।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

इंदौर : पत्रकार जगत के हितार्थ एक दशक से अधिक समय से समर्पित राष्ट्रव्यापी संगठन भारतीय पत्रकार संघ ‘AIJ’ भव्य पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करता आया हैं। अब तक 500 से अधिक श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम देश भर के अनेक राज्यों में इस संगठन द्वारा किए गए हैं।
इसी कड़ी में विराट पत्रकार समागम का आयोजन अगले माह दिसंबर में किया जा रहा हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश, प्रदेश के हजारों प्रतिष्ठित पत्रकार साथियों की गरिमामय उपस्थिति रहेंगी।
साथ ही देश, प्रदेश के माननीय जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर साथ होंगे, इस संबंध मे वार्ता प्रारम्भ हो गई हैं।
इस भव्य आयोजन की तैयारियों के दूसरे चरण में आमंत्रण कार्ड प्रेषित किए जाएंगे। यह आयोजन प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा पत्रकार सम्मान समारोह हो, इस हेतु विभिन्न स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हैं।
इस विराट सम्मेलन से पत्रकार साथीयों को विशेष ऊर्जा और सुविधाएं प्राप्त होने के उद्देश्य से इसे आयोजित किया जा रहा हैं।
विदित हो कि विभिन्न चिकित्सा तथा स्वास्थ्य संस्थानों से अनुबंधित AIJ संगठन के द्वारा पत्रकार जगत के साथियों तथा उनके परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों के हितार्थ समर्पित भाव से मदद की जाती हैं। पत्रकार साथी को देश के अधिकांश हिस्सों में कोई भी समस्या आने पर देश व्यापी स्थापित AIJ संगठन के साथी द्वारा मदद की जाती हैं।
इस संगठन की सदस्यता निःशुल्क है और पत्रकार जगत के लिए पवित्र भाव से वास्तविक स्तर पर जाकर कार्य करना अपना दायित्व मानता हैं। इस संगठन में देश प्रदेश के ख्याति प्राप्त पत्रकार साथी पदाधिकारी हैं जो अपने दीर्घ अनुभव और संपर्क सूत्रों द्वारा उच्च स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक पत्रकार साथियों के हितार्थ समर्पित भाव से प्रतिबद्ध हैं।
उपरोक्त जानकारी भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई ने दी।

कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |     अवैध कालोनियो पर नही लग रही रोक, बगैर सुविधाओ के बे धडक कट रही कालोनिया कही शिकायतो के बाद भी प्रसाशन मोन आखिर क्यो ?     |     “सेफ क्लिक” अभियान के दौरान अलीराजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता     |     आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल जिला कांग्रेस ओम प्रकश राठौर के नेतित्व मे आज़ भाबरा ब्लॉक मे विद्युत विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |