फिनाइल पीने से दो सगी बहनों की मौत, खेल-खेल में पी लिया काला फिनाइल, फोरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंची।
✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट
जोबट थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 बजे दो सगी बहनों की फिनाइल पीने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह पुलिस व फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। फिलहाल दोनों बहनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जोबट बायपास रोड पर तीन और डेढ़ साल की सगी बहनों ने खेल-खेल में बाथरूम के पास रखा फिनाइल पी लिया। ऐसा कहा जा रहा है कि परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों की मौत हो गई। दोनों बहनों के माता-पिता अलीराजपुर जिले के आम्बुआ के बावड़ी ग्राम के निवासी हैं। जो बीते कुछ वर्षों से जोबट में निवास कर रहे थे आज
पिता गया था इंदौर मां घर में थी अकेली
मृत बहनों के पिता ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 9 बजे मैं इंदौर गया हुआ था। पत्नी ने मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। उसने कहा कि दोनों बच्चियों ने दवाई पी ली है। उन्हें जोबट स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित किया।