जन जागरूकता अभियान के तहत खाटला बैठक का आयोजन,पुलिस कप्तान अलीराजपुर के द्वारा ग्राम रिछवी मे ली खाटला बैठक।
जन जागरूकता अभियान के तहत खाटला बैठक का आयोजन,पुलिस कप्तान अलीराजपुर के द्वारा ग्राम रिछवी मे ली खाटला बैठक।
खाटला बैठक मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीणजनों से रूबरू हुये।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट
अलीराजपुर श्री राजेश व्यास ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना चांदपुर क्षैत्रान्तर्गत दिनांक 03 दिसम्बर 2024 को ग्राम रिछवी मे खाटला बैठक का आयोजन किया गया। खाटला बैठक में बडी संख्या में ग्राम रिछवी, अम्बारी, मोरधी एवं चांदपुर के आमजन, जन प्रतिनिधि, सरपंच, पटेल, कोटवाल, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य तथा राजस्व, महिला बाल विकास विभाग का मैदानी अमला, जिसमें पटवारी, आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित हुये।