Ad 1

“विकसित मध्य प्रदेश@2047 अंतर्गत रोजगार आधारित शिक्षा प्रोत्साहन एवं नए अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सीधा प्रसारण

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन भोपाल के पत्र के पालन में माननीय मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य में “विकसित मध्य प्रदेश@2047 अंतर्गत रोजगार आधारित शिक्षा प्रोत्साहन एवं नए अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सीधा प्रसारण माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा में किया गया। प्राचार्य के निर्देशानुसार दिनांक 23 जुलाई 2025 को सीधे प्रसारण की व्यवस्था महाविद्यालय में की गई
इस कार्यशाला में माननीय राज्यपाल मांगू भाई पटेल ,माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंग परमार ने सर्वप्रथम सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस राष्ट्रीय कार्यशाला में माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विकसित मध्य प्रदेश@2047 पर मध्य प्रदेश में शिक्षा को रोजगार से जुड़ा जावे एवं शिक्षा व्यवस्था से कैसे नए अवसर निर्मित किये जावे। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा देश में सर्वप्रथम मध्यप्रदेश में प्रारंभ की गई। एवं मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम कुलपति को को कुलगुरु कहा गया। जिसका अनुसरण जेएनयू विश्विद्यालय दिल्ली तक कर रहे। एवं उक्त कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षाविदों से अपेक्षा की गई कि विकसित मध्यप्रदेश के लिए बेहतर रणनीतियों, सुझावों लाए जावे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण में महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं एवं प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजेश बरिया ,प्रो. तबस्सुम कुरैशी, डॉ. मुकेश अजनार, डॉ. पूजा वर्मा, डॉ. एस.हिरवे, डॉ.पद्मा आर्य, डॉ.मोहन कुमार डोडवे, डॉ.कविता चौहान,लेखपाल रंजना मालवी महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे । महाविद्यालय स्तर पर सीधे प्रसारण की व्यवस्था एवं संचालन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल देवड़ा द्वारा किया गया ।

 

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |