Ad2

अलीराजपुर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प एवं एसपी श्री मनोज कुमार सिंह ने छोटा उदयपुर कलेक्टर एवं एसपी के साथ बार्डर बैठक की

Irshad mansuri new

अलीराजपुर:- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने गुजरात के छोटा उदयपुर जिला कलेक्टर सुश्री स्तुति चरण एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र शर्मा के साथ विधानसभा क्षेत्र 192 जोबट के उप निर्वाचन के मद्देनजर बार्डर बैठक की। छोटा उदयपुर कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित उक्त बार्डर बैठक में जोबट विधानसभा उप निर्वाचन के तहत सीमाओं पर विष नजर रखते हुए, म.प्र. एवं गुजरात राज्य के विभिन्न मार्गों के चैक पोस्टों पर विष निगरानी रखी जाकर निविघ्न एवं निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान की प्रक्रिया संपादन कराने में सहयोग संबंधित चर्चा की। सीमावर्ती ग्रामों में वारटिंयों पर कार्रवाई करने सहित निर्वाचन प्रक्रिया बाधित करने वाले संदिग्धों पर पैनी रखी जाकर उचित कार्रवाई सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पुष्प ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन के तहत अलीराजपुर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, प्रासन द्वारा म.प्र. और गुजरात सीमा से लगे ग्रामों और मार्गों पर विशेष जांच चौकियां और निगरानी रखी जा रही है। बैठक में तहसीलदार कट्ठीवाडा, चांदपुर थाना प्रभारी उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |         |         |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |