Ad2
Banner1

अंतरराज्यीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन 27 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगा

आलीराजपुर पश्चिमी मप्र के आख़री छोर पर स्थित आलीराजपुर जिले के वीर सपूत अमरशहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस 27 फरवरी को भारतीय पत्रकार संघ एआईजे व जिला पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराज्जीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन स्थानीय बालाजी गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मप्र, गुजरात व राजस्थान के प्रमुख सीमावर्ती जिले के पत्रकार शामिल होंगे। पत्रकार सम्मेलन के भव्य आयोजन को लेकर सारी तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं।

एआइजे अध्यक्ष विक्रम सेन तथा जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष रघु कोठारी ने बताया कि भव्य सम्मेलन में क़रीब सात सौ पत्रकार साथियों के जुटने की संभावना हैं। इस ऐतिहासिक पत्रकार मिलन समारोह में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का शानदार सम्मान किया जाएगा। साथ ही पत्रकार जगत की विभूतियों का भी विशेष सम्मान होगा।

ज्ञात हो कि आलीराजपुर जिले व आसपास के जिलों के पत्रकार साथियों का आवागमन इन राज्यों में अक्सर होता हैं। पत्रकार साथियों के आपसी समन्वय व मिलन हेतु अंतरराज्यीय पत्रकार सम्मलेन का आयोजन शहर के मध्य बालाजी गॉर्डन में होगा। सेन व कोठारी ने समस्त पत्रकार साथियों से इस विशाल सम्मेलन समारोह में शामिल होने की अपील की हैं।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |     अपने जरुरी काम निपटाए, कल 22/11/2023 को सुबह 9 से 1 बजे तक रहेगी लाईट बंद विधुत विभाग ने जारी की सुचना।     |     आज इन इलाको मे छाऐगा अंधेरा रहेगी बीजली गूल, जाने 11 बजे से रात्री 8 बजे तक कहा कहा बंद रहेगी देखे बस एक क्लिक मे।     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |