Ad2

आंगनबाड़ी के पास लगा कचरे का ढेर…. नाली के गन्दा पानी जमा होने से आती है बदबू…. बच्चों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा

बड़ी खट्टाली:- देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जहा एक ओर स्वच्छता को लेकर पूरे देश में अभियान चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के जिला अलीराजपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ी खट्टाली आंगनवाड़ी केंद्र के समीप ही कचरे का ढेर व गंदे पानी का जमघट लगा हुआ है। वहीं केन्द्र में बच्चो की सुरक्षा को लेकर बाउंड्री वॉल होना अनिवार्य होता है। परन्तु यहां ऐसे कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों का डेरा जमा होता है वा चारों ओर गंदगी फैली होती है। आंगनबाड़ी भवन की दुर्दशा देखकर भी बच्चो के पालको व लोगो ने रोष व्याप्त किया है। 

आंगनबाड़ी केंद्र के पास पानी निकासी व स्थायी नाली न होने के कारण गंदा पानी केंद्र के पास जमा हो जाता है। और इसी गंदगी के बीच ननिहाल बच्चे हर दिन गंदा पानी का गड्ढा, पार कर आंगनबाड़ी तक पहुंचते हैं। गंदगी के बीच केंद्र के संचालन से बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। शासन बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ प्रोत्साहित कर लाखों रुपए खर्च कर रही है। समस्या को लेकर न जनप्रतिनिधियों को चिंता है और न ही महिला बाल विकास विभाग को।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

आदिवासी समाज (ग्राम बोकड़िया) में बैठक कर शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में अंग्रेज़ी शराब पर लगाई रोक, दो से ज्यादा डीजे होने पर लगेगा दण्ड     |     अलीराजपुर के ग्राम रोडधा के सरपंच कर रहे अनेक समाजसेवी कार्य     |     छकतला टप्पा तहसील के नायाब तहसीलदार पर हमला     |     मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जगह चेक दिए जाएं विधायक पटेल     |     अलीराजपुर के नवागत एसपी श्री हंसराज सिंह ने पदभार ग्रहण किया     |     लाडली बहना योजना: वार्ड नं 2 में महिलाएं उत्साहपूर्वक भर रहे फार्म     |     अलीराजपुर जिले के दो सेक्टर नानपुर,पालसदा में कई दिनों से बंद पड़े हुई है आंगनवाड़ी केंद्र      |     ढाई साल की इस मासूम ने रोजा रखकर सब को हैरत में डाल दिया, ये कैसा छाया जुनुन     |     गणगौर पर्व पर नगर में बेंड बाजो के साथ धूमधाम से निकाला चल समारोह, ज्वारों का हुआ विसर्जन     |     चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर,जननायक टंट्या भील एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परर्थी दादा की लगेगी मूर्ति     |    

error: Content is protected !!