Ad2

चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में डोल ग्यारस पर्व धूमधाम से मनाया गया ग्रामीणों में अपार उत्साह 

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻

बड़ी खट्टाली/अलीराजपुर । ग्राम बड़ी खट्टाली में आज सुबह से ही उत्सव का माहोल था मंदिर में जबरजस्त दर्शनार्थियों की भीड़ सुबह से ही ग्रामिनो ब अंचल के ग्रामीण भाइयों ने भगवान चारभुजा के दर्शन किए सुबह 6 बजे मंगला आरती प्रारम्भ हुई 9:30 बजे शृंगार आरती हुई 11:30 बजे मंदिर पर ध्वजा रोहण हुआ ध्वजा रोहण के पश्च्यात हर्ष फ़ायरिंग हुई। दोपहर 1 राजभोग आरती सम्पन्न हुई जिसमें भगवान को छप्पन भोग लगाया था दोपहर 4 बजे उत्थापन आरती मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुई 4:30 बजे एक विशाल चल समारोह मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ हुआ जो पूरे क़स्बे में घूमते हुए हथनी नदी पर पहुँचा। जहाँ पर 7 बजे भगवान का जल अभिषेक हुआ एवं डोला आरती हुइ तत्पश्चयात चारभुजा मंदिर पर महा आरती हुई। जहाँ काफ़ी उत्साह पूर्वक ग्रामीणों ने भगवान की एवं कोन हमारे साथ हे, चारभुजा के नाथ हे.. के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था।

ज़िला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के मार्ग दर्शन में जोबट एस डी ओ पी निरज नामदेव एवं टी आइ जोबट दिनेश सोलंकी चोकि प्रभारी रंजित सिंह मकवाना पूरे दिन व्यवस्था सम्भाले हुए थे एस डी ओ पी नीरज नामदेव ने भास्कर प्रतिनिधि को बताया की ज़िला पुलिस अधीक्षक के सफल मार्ग दर्शन में आज यह उत्सव काफ़ी धूम धाम से एवं उत्साह पूर्वक मन रहा हे आज बड़ी खट्टालि में 111 पुलिस जवान व महिला, थाना प्रभारी नानपुर, थाना प्रभारी आमबुआ, थाना प्रभारी जोबट व अन्य थानो से स्टाफ़ बुलाकर पर्व को शांति पूर्वक मनाया गया ग्राम पंचायत के सरपंच चेंसिह डावर ने पूरे ग्राम में साफ़ सफ़ाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जिसमें ग्राम पंचायत की सक्रिय भूमिका रही उक्त उत्सव में हरी सत्संग समिति एवं ग्राम के विभिन सामाजिक कार्यकर्ताओं की सर्हानिय भूमिका इस पर्व पर देखी गई इस पर्व में माहेश्वरी समाज, जैन समाज, भ्रामण समाज, राठौड़ समाज, कर्मचारी वर्ग व अन्य समाजजनो की सहभागिता देखी गई। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलो से बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मेले में शरीक हुए थे पूरे दिन मेले में किसी प्रकार की कोई घटना नहि हुई।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

आदिवासी समाज (ग्राम बोकड़िया) में बैठक कर शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में अंग्रेज़ी शराब पर लगाई रोक, दो से ज्यादा डीजे होने पर लगेगा दण्ड     |     अलीराजपुर के ग्राम रोडधा के सरपंच कर रहे अनेक समाजसेवी कार्य     |     छकतला टप्पा तहसील के नायाब तहसीलदार पर हमला     |     मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जगह चेक दिए जाएं विधायक पटेल     |     अलीराजपुर के नवागत एसपी श्री हंसराज सिंह ने पदभार ग्रहण किया     |     लाडली बहना योजना: वार्ड नं 2 में महिलाएं उत्साहपूर्वक भर रहे फार्म     |     अलीराजपुर जिले के दो सेक्टर नानपुर,पालसदा में कई दिनों से बंद पड़े हुई है आंगनवाड़ी केंद्र      |     ढाई साल की इस मासूम ने रोजा रखकर सब को हैरत में डाल दिया, ये कैसा छाया जुनुन     |     गणगौर पर्व पर नगर में बेंड बाजो के साथ धूमधाम से निकाला चल समारोह, ज्वारों का हुआ विसर्जन     |     चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर,जननायक टंट्या भील एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परर्थी दादा की लगेगी मूर्ति     |    

error: Content is protected !!