Ad2

भारत जोड़ो यात्रा के तहत उपयात्रा का आयोजन 16 नवंबर को

यात्रा की तेयारियो को लेकर कांग्रेस की हुई बैठक

आलीराजपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उपयात्रा का आयोजन 16 नवंबर बुधवार से प्रारंभ किया जा रहा है। उपयात्रा अलीराजपुर के बस स्टैंण्ड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मारक से प्रारंभ होकर ग्राम आंबुआ, जोबट एवं उदयगढ़ पहुंचेगी। भारत जोडो उपयात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं यात्रा संयोजक व विधायक मुकेश पटेल करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि 16 नवंबर सुबह 08 बजे अलीराजपुर बस स्टैंण्ड से भारत जोड़ो यात्रा के तहत उपयात्रा निकाली जाएंगी। उक्त यात्रा ग्राम वडी होकर ग्राम आंबुआ पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम आंबुआ में रहेगा। यात्रा 17 नवंबर को जोबट पहुंचेगी और रात्रि विश्राम वही करेगी। 18 नवंबर को यात्रा ग्राम उदयगढ़ पहुंचेगी और वहां पर एक सभा आयोजित की जाएंगी, जिसे कांग्रेस के नेता संबोधित करेंगे। यात्रा की तैयारियो को लेकर कांग्रेसी नेताओ ने ग्राम आंबुआ पहुंचकर कांग्रेस नेताओ व कायर्कतार्ओ की बैठक लेकर भारत जोडो उपयात्रा कायर्क्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम सरपंच रमेश रावत, अमान पठान, डाँ. राजेंद्रसिंह, राजेंद्र टवली, लईक भाई, मुस्तुफा बोहरा, गोपाल सेठ, दिलीप बारिया, सोनु वर्मा आदि मोजुद थे। कार्यकारी अध्यक्ष ओम राठौर एवं उपयात्रा सह संयोजक महेंद्र रावत ने जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, आईटी सेल, एनएसयूआई, पंच-सरपंचो, पार्षदों सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने साथियो सहित उपयात्रा मे शामिल होकर यात्रा को सफल बनावे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

सैय्यद राजे सानी उर्फ़ राजू बाबा का दो दिवसीय उर्स 01 जून से     |     स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डालती है – मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सीता कनोजे     |     विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत द्वारा 14 परिवारों को स्वेच्छा अनुदान राशी के चेक किये वितरित     |     खुसी में मौत को भूले चौर कहावत सच हो गयी ,चोर चोरी के बाद 2 किलोमीटर दूर नशे की हालत में धुत पड़े मिले     |     तेज़ आंधी एवं बवण्डार से हुआ लाखो का नुकसान     |     दो बाईक की जबरजस्त भिड़ंत 4 की मौत तो 3 गंभीर,मृतकों में 3 वर्षीय बालिका भी     |     प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जुडे 130 हितग्राहियों को मछली दाना का वितरण किया गया     |     मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत मुस्लिम लोहार समाज द्वारा सामूहिक निकाह का आयोजन हुआ     |     आम्बूआ मे सर्व आदिवासी समाज की मोजूदगी मे 1 जून को होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम वीर शिरोमणी राणा पूंजा भील की मूर्ति की होगी स्थापना     |     मॉं नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन     |    

error: Content is protected !!