Ad 1

झोलाछाप डॉक्टरों का अड्डा बना जोबट नगर किला जोबट रोड़

आदिल मकरानी की रिपोर्ट ✍🏻

झोलाछाप डॉक्टरों के हौंसले बुलंद मरीजों की जान से कर रहे खिलवाड़

अधिकारी भी सोए चेन की नींद, आदिवासियों के लिए यमराज बने झोलाछाप डॉक्टर

जोबट नगर में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। चाय की गुमटियों जैसी दुकानाें में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मरीज चाहे उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार से पीड़ित हो या फिर अन्य कोई बीमारी का सभी बीमारियों का इलाज यह झोलाछाप डॉक्टर करने को तैयार हो जाते हैं। खास बात यह है कि झोलाछाप डॉक्टरों के पास डिग्री नही है, फिर भी वहां मरीजों का बड़े से बड़ा इलाज करते है, जिसमें कई बार मरीज की हालत बिगड़ती है तो उससे आनन फानन में जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला अस्पताल अलीराजपुर भेज दिया जाता है। जबकि यह लापरवाही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की जानकारी में भी है।

जोबट के आस पास के क्षेत्रों में नहीं मिल पा रहा इलाज, जिसके चलते झोलाछाप डॉक्टरों की हुई चांदी, चांदी

बताया जा रहा है,की जोबट के आस पास के क्षेत्रों में जहां सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाएं नहीं हैं। इसका फायदा सीधे तौर पर झोलाछाप डॉक्टर उठा रहे हैं। वहीं जानकारी में कई आदिवासियों अनुसार गांव में सरकारी इलाज की सुविधा नहीं है। समीप के जोबट जाना पड़ता है। बीमार होने पर झोलाछाप डॉक्टरों से ही इलाज कराना पड़ता है।

बिना लाइसेंस के दवाओं का भंडारण भी करते हैं डॉक्टर

झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा बिना पंजीयन के एलोपैथी चिकित्सा व्यवसाय ही नहीं किया जा रहा है। बल्कि बिना ड्रग लाइसेंस के दवाओं का भंडारण व विक्रय भी अवैध रूप से किया जा रहा है। दुकानों के भीतर कार्टून में दवाओं का अवैध तरीके से भंडारण रहता है। भांडेर अनुभाग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई सालों से अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय कर रहे लोगों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। इन दिनों मौसमी बीमारियों का कहर है। झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानें मरीजों से भरी पड़ी हैं। गर्मी व तपन बढ़ने के कारण इन दिनो उल्टी, दस्त, बुखार जैसी बीमारियां ज्यादा पनप रही हैं। झोलाछाप इन मर्जों का इलाज ग्लूकोज की बोतलें लगाने से शुरू करते हैं। एक बोतल चढ़ाने के लिए इनकी फीस 500 से 1000 रुपए तक होती है।

महिला की सर कटी लाश मिलने से फैली सन सनी पुलीस जुटी पहचान मे, फिलहाल अज्ञात है।     |     आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने डिप्टी कलेक्टर श्रुति भयडिया का किया सम्मान।     |     आंगनवाडी सुपरवाइजर की नियुक्ती को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र बनाने मे बड़ी चूक,कार्यकर्ताओ के भविष्य के साथ खिलवाड़।     |     लोक अधिकार मंच अलीराजपुर का एक ही नारा है कुपोषण मुक्त गांव हो हमारा, सोंडवा ब्लॉक कमिटी की त्रैमासिक बैठक संपन्न।     |     कोरोना कर्मवीर योद्धा पदक अलंकरण समारोह का आयोजन।     |     सय्यद अबुल हसन बाबा का 83 वा उर्स 2 व 3 फरवरी को, मशहूर फनकार जुनेद सुल्तानी पेश करेगे सुफियाना कलाम।     |     करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।     |     14 बच्चो ने किया कुरआन मुकम्मल सिल्ड प्रमाण पत्र से नवाजा, मद्रसा बागे हुसैन के तलबा ने किया कुरआन मुकम्मल।     |     सडक दुर्घटना मे अलीराजपुर AC कार्यालय मे पदस्थ जावेद मकरानी के पुत्र की मौत।     |     एमपी पीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम हुआ जारी जिले के पाँच युवा बने ऑफिसर     |