Ad2
Banner1

पटेल बंधुओं ने ढोल-मांदल की थाप पर ग्रामीणों को जमकर थिरकाया

 

आलीराजपुर आदिवासी अंचलों में इन दिनों भगोरिया हाट की धूम मची हुई है चारों ओर भगोरिया का उल्लास बिखरा हुआ है इसी कड़ी में क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने अपने कार्यकर्ताओ और समर्थको के साथ शनिवार को ग्राम नानपुर और उमराली भगोरिया हाट में शिरकत की जहां पर ग्रामीणजनों ने पटेल बंधुओं का साफा बांधकर स्वागत किया पटेल बंधू ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्होंने भगोरिया तथा होली पर्व की शुभकामनाएं दी | पटेल बंधुओ ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ ढ़ोल मांदल बजाकर गैर निकाली| इस दौरान पटेल बंधुओं ने ऐसा शमा बांधा की वहां मौजूद लोग अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए |

जहां एक और विधायक मुकेश पटेल ने नानपुर मेले मे मांदल बजाई तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी नेता महेश पटेल ने थाली बजाकर उत्साहवर्धन किया | इस दौरान ग्रामीणों ने पटेल बंधुओं को कांधे पर बिठाकर जमकर नृत्य कराया | वही पटेल बंधू मांदल की थाप पर ग्रामीणों के साथ नृत्य करते हुए नजर आए | इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पंवार, राजेश चौधरी, जगदीश पप्पू पटेल, सरपंच अंगरसिंह भोरदिया, सरपंच भुरू भाई तीती, इकराम चौहान जपं सदस्य, मनीष चौहान, मुकेश अखाड़िया, शैलेन्द्र डोड़वा, धनसिंह चौहान, कमलेश पचाया, संजय चौहान,अर्जुन मौर्य, साकिर टेलर, सोनू वर्मा, ईरफ़ान मंसूरी, पिंटू सेन, मगन देवड़ा सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता ओर ग्रामीणजन उपस्थित थे |

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |