Ad 1

आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन (आकास) ने किया कलेक्टर श्री बेडेकर का स्वागत

आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन (आकास) ने किया कलेक्टर श्री बेडेकर का स्वागत

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर:- जिले में पदस्थ सम्मानिय नवीन कलेक्टर डॉ0 अजय अरविंद बेडेकर साहब का आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन (आकास) के जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर अभिनदंन एवं स्वागत किया गया।अध्यक्ष श्री तोमर ने चर्चा करते हुए जिले के अधिकारी- कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया गया है। 

     साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 9 अगस्त,विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर जिले के आदिवासी छात्र- छात्राएं एवं कर्मचारी-अधिकारियों के हित में स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए एक लिखित आवेदन भी सौंपा गया है।जिसमें बताया गया है कि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2023 को शासकीय अवकाश नही होने के कारण आदिवासी समाज के अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए असहज सा महसूश कर रहे हैं। वर्ष 2020 तक प्रत्येक वर्ष विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता रहा है, वर्ष 2021 में रविवार का शासकीय अवकाश एवं वर्ष 2022 में मोहर्रम का शासकीय अवकाश होने के कारण स्थानीय अवकाश घोषित नही किया गया था। इस वर्ष 9 अगस्त 2023 को कोई भी शासकीय अवकाश नही होने से स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की गई है। इस अवसर पर आकास जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर, कार्यकारी अध्यक्ष केरम जमरा, महासचिव सुरेंद्रसिंह चौहान, सचिव केरमसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रतनसिंह रावत, सदस्य रमेश डावर एवं करमसिंह मण्डलोई आदि उपस्थित रहें।

 

डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |     जयस ब्लाक अध्यक्ष के पद पर रमेश डावर एवं उपाध्यक्ष के पद पर भारतसिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित।     |     पीएमयूएम शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।     |