Ad2
Banner1

अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज़ की खबर का असर खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमएचओ डाॅ प्रकाश ढोके ने नेत्र संक्रमण रोकथाम हेतु जारी की एडवाइजरी।

इरशाद मंसुरी/जुबेर निजामी ✍🏻

अलीराजपुर जिले में आई फ्लू के मरीजो की संख्या बढ़ रही है। जिसको लेकर अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज के संवाददाता ने जिला अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली गई। जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा संक्रमण की रोकथाम के लीये कोई एडवाइजरी जारी नही की गई थी। खबर जिसकी खबर जनहित में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। जिसको देखते हुए सीएमएचओ डाॅ प्रकाश ढोके ने नेत्र संक्रमण रोकथाम हेतु जारी की एडवाइजरी की गई।

 नेत्र संक्रमण की रोकथाम के लिए एडवाइजरी

अलीराजपुर- जिला अलीराजपुर में नेत्र संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अलीराजपुर डाॅ प्रकाश ढोके द्वारा नेत्र संक्रमण की रोकथाम के लिए आमजन में जन जागरूकता हेतु आवष्यक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत अपनी आंखों को छूने से पहले हाथ आवश्यक रूप से धोए। संक्रमित व्यक्ति अपना टाॅवल, तकिया, आई ड्रॉप आदि उपयोग की गई वस्तुएं घर के अन्य सदस्यों से अलग रखें। स्विमिंग पूल एवं तालाबों के उपयोग से बचें। कांटेक्ट लेंस पहनना बंद करें और अपने नेत्र चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही फिर से पहनना शुरू करें। आंखों के सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग न करें। सांफ हाथों से अपनी आंखों के आसपास किसी भी तरह के स्त्राव को दिन में कई बार साफ गीले कपड़े से धोएं और उपयोग किए गए कपड़े को गर्म पानी से धोलें। यदि आंखों में लालिमा हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से परामर्श ले डाॅक्टर की सलाह के बिना कोई भी ड्राॅप का उपयोग ना करें। नेत्र संक्रमण होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार कराएं।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |