Ad 1

कोरोना के खतरे के बीच यातायात पुलिस सख्त, फालतू घूमने वालो को लगवा रही उठक-बैठक

अलीराजपुर:- कोविड के केस बढऩे से चिंताजनक स्थितियां हो गई, जिसे लेकर अब पुलिस गलियों, मोहल्लों, कॉलोनियों में जाकर लोगों को समझाइश देती दिखाई दे रही है. फालतू घूमने वालों पर पुलिस उठक बैठक भी लगवा रही है.

अलीराजपुर में यातायात पुलिस ने सख्ती बड़ा दी है. कोविड के केस बढऩे से चिंताजनक स्थितियां हो गई, जिसे लेकर अब पुलिस गलियों, मोहल्लों, कॉलोनियों में जाकर लोगों को समझाइश देती दिखाई दे रही है. फालतू घूमने वालों पर पुलिस उठक बैठक भी लगवा रही है. कर्फ्यू के बावजूद बेवजह घूम रहे है। जैसे ही पुलिस की गाड़ियां आती है। लोग भाग जाते है। जैसे चोर पुलिस का खेल खेल रहे है। यानी लोग अपने आप को धोखा दे रहे हैं।

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. लोगों को बेवजह घर से नहीं निकलने की हिदायत दी गई है. पुलिस द्वारा सिखाये सबक से भी लोग सीख नहीं ले रहे हैं और बेवजह आना- जाना कर रहे हैं. ऐसे में पुलिसकर्मियों द्वारा बार -बार घर में रहने की समझाइश दी जा रही है. पुलिस अब गली, मोहल्लों, कॉलोनियों में लोगों को समझाइश देती दिखाई दे रही है. अलीराजपुर में कोरोना कर्फ्यू के चलते सभी वर्ग परेशान हैं. प्रशासन दूसरी लहर में क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव की संख्या से चिंतित हैं. वहीं आमजन उन लोगों से भयभीत हैं जो शासन-प्रशासन के नियमों का उल्लंघन कर बाजारों में बेवजह घूम रहे हैं.

पुलिस की सख्ती के बाद भी ऐसे लोग अपनी जिम्मेदारी समझने को तैयार नहीं हैं. कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने वालों को निरंतर पुलिस द्वारा समझाइश दी जा रही है, लेकिन इस तरह की समझाइश के बाद नहीं मानने वाले लोगों पर कार्यवाही कर रही है। यातायात पुलिस खुद माइक में बोल रही है। बेफालतू घूमने वालों को संजाइस दे रही हैं।लेकिन, नहीं समझने वालो की विडियो ग्राफी की जा रही है। अगली बार पकड़ाये जाने पर अस्थाई जेल भेजा जायेगा। कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए पुलिस सख्त हो गईं।.

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस सभी लोगों से अपील करता हैं। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर का साथ न छोड़ें. जब तक लोग खुद सावधानी नहीं बरतेंगे, तब तक कोरोना की चेन नहीं तोड़ी जा सकती. प्रशासन अपनी तरफ से तो कोशिश कर ही रहा है, लोगों और समाज को भी प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए.

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |