Ad 1

मिशन अर्थ कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को ‘मिशन अर्थ’ कार्यक्रम में गोशालाओं, हितग्राही मूलक पशु आश्रयों, चारागाह विकास कार्यों और विद्युत उप केंद्रों की सौगात दी। साथ ही अत्याधुनिक सीमन प्रयोगशाला का उद्घाटन भी किया। भोपाल के मिंटों के हाल में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 33 विद्युत उप केंद्रों का लोकार्पण एवं चार उप केंद्रों का भूमिपूजन किया। इन 37 उप केंद्रों की कुल लागत 1,530 करोड़ रुपये है। लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम वर्चुअल हुआ। लोकार्पित होने वाले 33 विद्युत उप केंद्रों में 17 अति उच्च दाब के हैं। इनसे 28 जिलों के लगभग 19 लाख उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी

इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रदेश की विभिन्न् ग्राम पंचायतों में 260 करोड़ रुपये की लागत से बनी 985 सामुदायिक गोशालाओं का लोकार्पण और 50 करोड़ रुपये से बनने जा रही 145 सामुदायिक गोशालाओं का शिलान्यास भी किया। 13 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बने 1,821 हितग्राहीमूलक पशु आश्रयों का लोकार्पण, लगभग 22 करोड़ की लागत से बनने जा रहे 2632 पशु आश्रयों का शिलान्यास, मनरेगा में विभिन्न् प्रकार के हितग्राहीमूलक पशु आश्रयों, सामुदायिक गोशाला एवं चारागाह विकास के 384 करोड़ रुपये के 8,310 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ।

‘मिशन अर्थ’ कार्यक्रम में किसान उत्पादक संगठनों एवं कृषि अधोसंरचना निधि के हितग्राहियों का सम्मेलन भी हुआ। वहीं, भोपाल के भदभदा में मुख्यमंत्री राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 47 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक सीमन प्रोडक्शन प्रयोगशाला का उद्घाटन हुआ। यह देश की दूसरी सबसे बड़ी सेक्स सार्टेड सीमन प्रोडक्शन प्रयोगशाला है।

14 बच्चो ने किया कुरआन मुकम्मल सिल्ड प्रमाण पत्र से नवाजा, मद्रसा बागे हुसैन के तलबा ने किया कुरआन मुकम्मल।     |     सडक दुर्घटना मे अलीराजपुर AC कार्यालय मे पदस्थ जावेद मकरानी के पुत्र की मौत।     |     ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के नवीन सदस्‍यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम,पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने नवीन सदस्‍यों को दिलाई शपथ।      |     जोबट में अंजुमन इज़्तिमाई शादी सम्मेलन में 26 जोड़ों का सामुहिक निक़ाह 12 जनवरी को     |     सोण्डवा महाविद्यालय के द्वारा विद्यालयों में किया जा रहा कॉलेज चलो अभियान का संचालन     |     थाना जोबट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।     |     स्टाफ नर्स ने लगाई फांसी, की अपनी जिवन लिला समाप्त परिजनो ने जताई आशंका की जांच की मांग।     |     सोण्डवा महाविद्यालय के दल ने कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालयों का भ्रमण किया।     |     मिशन D-3 कार्यक्रम ग्राम पंचायत नानपुर में बैठक कर नियम के विरूद्ध जाकर समाज में काम किया तो 10000 से दण्डित किया जाएगा !     |     करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।     |