Ad2

बाइक का पंचर बनवा रहे युवक को दारू की गाड़ी ने कुचला, घटनास्थल पर युवक की मौत

 

भुवान सिंग चौगड की रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर/सोण्डवा:- जिला मुख्यालय के सोण्डवा थाना क्षेत्र में आये दिन घटनाएं हो रही है। अभी सप्ताह भर पहले मर्डर, हुआ था। और अब बाइक का पंचर बनवाते वक़्त तेज गति से आ रही दारू भरकर मैक्स गाड़ी ने कुचल दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार गाड़ी उमरली से सोंडवा दारू भरकर का रही थी। ओवर स्पीड होने के कारण गाड़ी चालाक कंट्रोल नहीं कर पाया युवक को बाईक सहित कुचलती हुई गाड़ी सिंधी के पेड़ से टकराई। हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड दिया। मृतक की पहचान राजू पिता प्रताप निवासी बेहड़वा अलीराजपुर बताया जा रहा है। यह घटना सोंडवा से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ककड़वाल फाटक पर हुई है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है आज शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही की जा रही। फिर भी इनके हौसले बुलंद होते जा रहे है। अब यह देखना है। इस पर पुलिस क्या कार्यवाही करेगी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

थाना जोबट द्वारा अज्ञात लूट का किया गया पर्दाफाश     |     नन्हे अर्श पठान ने सात साल की उम्र में रखा रोजा, नगर व वतन की अमन शांति के लिए की दुआ     |     जमीन नीलामी के सम्बंध में सरपंच,पटेल,तड़वी एवं ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिंकुबाला डावर ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर सौंपा ज्ञापन     |     ग्रामीण में फैली सन सनी पैड से लटका मिला शव, हत्या या आत्म हत्या जांच का विषय     |     आदिवासी समाज (ग्राम बोकड़िया) में बैठक कर शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में अंग्रेज़ी शराब पर लगाई रोक, दो से ज्यादा डीजे होने पर लगेगा दण्ड     |     अलीराजपुर के ग्राम रोडधा के सरपंच कर रहे अनेक समाजसेवी कार्य     |     छकतला टप्पा तहसील के नायाब तहसीलदार पर हमला     |     मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जगह चेक दिए जाएं विधायक पटेल     |     अलीराजपुर के नवागत एसपी श्री हंसराज सिंह ने पदभार ग्रहण किया     |     9 अप्रैल को मीरा एकेडमी कर रही है स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता     |    

error: Content is protected !!