Ad 1

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों के संबंध में चर्चा हुई

राजस्व, पुलिस एवं मैदानी स्टाॅफ को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

 इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष अलीराजपुर में आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर श्रीमती अनुपमा चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआर सेंगर, समस्त अनुविभागीय अधिकारीगण,धर्मगुरूगण,विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, सांसद प्रतिनिधि नागरसिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि शखुर्शीद अली दीवान सहित अन्य अधिकारीगण-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 बैठक में सभी से आगामी दिनों में जिले में ढोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी, ईद मिलाद उन नवी, नवरात्रि, दषहरा, डाॅ. सैयदना साहब का जन्म दिवस, दीपावली, भाईदूज, जन जातीय गौरव दिवस पर जुलूस, मेले आदि शांतिपूर्ण तरीके से, भाई चारे और बेहतर प्रबंधेां के साथ आयोजित हो इस संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. बेडेकर ने मैदानी अमले को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यस्थित रूप से संचालित हो। मुख्य मार्गों, मोहल्लों,गली, चोराहों पर स्ट्रीट लाइटें चालू रहे। आवश्यक सुधार कार्य तत्काल किया जाए। बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था के उचित प्रबंध किये जाए। प्रत्येक आयोजन से जुडी आयोजन समिति टेंट एवं पांडाल आदि लगाने में यातायात व्यवस्था को लेकर विषेष ध्यान रखे कि आने जाने अथवा किसी भी तरह की इमरजेन्सी के समय आमजन को परेषानी ना हो। प्रत्येक आयोजन समिति अपने वालेन्टीयर्स को नियुक्त करें तथा और उन्हें बेहतर तरीके से कार्य हेतु आवष्यक दिषा निर्देश भी दे। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारीगण को निर्देश दिए कि कानून एवं व्यवस्था संबंधित बेहतर और चाक चैबंद प्रबंध सुनिश्चित रहें। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जारी दिशा निर्देशो का पालन तथा कानून व्यवस्था के बेहतर प्रबंध सुनिश्चित हो।उन्होंने समस्त आयोजन समिति पदाधिकारीगण से आह्वान किया कि आयोजन संबंध अनुमति आवश्यक रूप से लें। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेष की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु आवश्यक सुरक्षा प्रबंध, प्रतिमा विसर्जन हेतु पूर्व वर्षों की तरह कुंड एवं सुरक्षा संबंधित प्रबंधों को सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेष व्यास ने सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग आदि के प्रबंधों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न मार्गो एवं चैराहों पर सीसीटीवी कैमरे संचालन एवं उक्त कैमरों के माध्यम से माॅनिटरिंग संबंधित आवष्यक निर्देष भी दिए। ढोल ग्यारस पर ग्राम बडी खट्टाली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा संचालित करने के निर्देष दिए गए।बैठक में उपस्थित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधिगण ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |