Ad 1

अलीराजपुर महाविधालय को अब क्रांतिकारी शहीद छीतू किराड़ के नाम से जाना जायेगा

अलीराजपुर महाविधालय को अब क्रांतिकारी शहीद छीतू किराड़ के नाम से जाना जायेगा
कलेक्टर ने की जारी अधिसूचना- आकास जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने माना आभार

इरशाद मंसूरी /जुबेर निजामी

अलीराजपुर:-लंबे समय से अलीराजपुर महाविधालय के नामकरण की मांग आदिवासी सामाजिक संगठनों के द्वारा की जा रही थीं।जिसको लेकर आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन (आकास) के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने महामहिम राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को लेटरपेड भेजकर महाविद्यालय का नामकरण जिले के सोरवा ग्राम में जन्में महान आदिवासी क्रांतिकारी “जननायक शहीद छीतू किराड़” के नाम से किये जाने की मांग की गई थी।उक्त मांग के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही के लिए सामान्य प्रशासन विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया था। वीरन सिंह भलावी अवर सचिव म0प्र0 शासन उच्च शिक्षा विभाग ने 15 फरवरी 2023 को पत्र जारी कर कलेक्टर को तत्काल कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिये गये थे। जिलाधीश महोदय द्वारा नामकरण हेतु अधिसूचना जारी की गई है।अब अलीराजपुर का महाविद्यालय “क्रांतिकारी शहीद छीतू किराड़ स्नातकोत्तर महाविधालय अलीराजपुर” के नाम से जाना जायेगा।आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल,माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं कलेक्टर डॉ0 अभय अरविंद बेडेकर का आभार व्यक्त किया गया है।श्री तोमर ने कहा कि अब आदिवासी क्रांतिकारी जननायक शहीद छीतू किराड़ को जिले के इतिहास में सही मायने में सम्मान मिलेगा।उनकी जन्म स्थिली सोरवा में आदिवासी समाज प्रेरणा केंद्र की स्थापना एवं मूर्ति स्थापना के कार्य को गति प्रदान करने की मांग की है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |