Ad 1

आचार संहिता लगते ही अलर्ट मोड में पुलिस, बोरी पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध की कार्यवाही, 92 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 31900रू.की जप्‍त।

आचार संहिता लगते ही अलर्ट मोड में पुलिस, बोरी पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध की कार्यवाही, 92 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 31900रू.की जप्‍त।

इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निर्विघ्‍न, भयमुक्‍त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्‍न कराये जानें के उददेश्‍य से संपूर्ण जिलें में अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्‍मता से निगाह रखी जा रही थी, इसी क्रम में दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को बोरी पुलिस टीम के द्वारा देहात भ्रमण के दौरान बडी मात्रा मे अवैध शराब जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। 

दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को बोरी पुलिस टीम को रोड पेटोलिंग के दौरान मुखबीर द्वारा अवैध शराब संबंधी सूचना मिली। सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में बोरी पुलिस टीम थाना प्रभारी निरीक्षक आर.आर बडोले के नेतृत्व मे मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम चुलीया पहुंची। मुखबीर द्वार बताये गये स्थान घर की छानबीन की गई। छानबीन करने पर बोरी पुलिस टीम को लोगसिंह पिता बस्कीया अखाडीया, निवासी ग्राम चुलीया पटेल फलिया के घर मे 11 पेटी अंग्रेजी शराब रखी होना पाया गया। आरोपी से अवैध शराब के संबंध में पूछताछ करते पुलिस टीम को कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। बोरी पुलिस टीम के द्वारा घर मे छिपाकर रखी संगृहित अवैध शराब की 11 पेटिया 92 लीटर कुल किमती 31,900/- रुपये की मौके से जप्त कर आरोपी को लोगसिंह को गिरफतार कर, उसके विरूद्ध थाना बोरी में अपराध क्रमांक 205/2023 धारा 34(2),36 आब. एक्ट का पंजीबध्द कर प्रकरण को जांच में लिया गया है। बोरी पुलिस टीम के द्वारा उक्त अवैध शराब के संबंध में जांच की जा रही है। 

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बोरी निरीक्षक आर.आर.बडोल, सउनि नगीन कटारा, आर राकेश पचाया, आर राहुल एवं आर बबला का सराहनीय योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास के द्वारा बताया गया कि संपूर्ण जिलें में अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार पुलिस की नजर बनाये हुई है। अवैध शराब मे लिप्त असामाजिक तत्वों पर आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |