Ad 1

पूर्व पार्षद सुलोचना कमल सेन का निधन, भाजपा कांग्रेस के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व पार्षद सुलोचना कमल सेन का निधन, भाजपा कांग्रेस के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

आलीराजपुर। नगर के वार्ड क्रमांक 15 की दो बार पार्षद रही सुलोचना पति कमल सेन (एडवोकेट) का बीमारी के बाद उपचार के दौरान पारुल हॉस्पिटल वाघोड़िया (गुजरात) में बुधवार शाम को निधन हो गया। सुलोचना सेन भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नपा नेता प्रतिपक्ष विक्रम सेन, सेन समाज अध्यक्ष नवीन सेन और पूर्व पार्षद राकेश सेन की माताजी थी। अंत्येष्टि स्थानीय विश्राम घाट मुक्तिधाम पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे की गई। जिसमें बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों, कांग्रेस भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर सेन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विश्राम घाट पर शोक सभा भी आयोजित की गई जिसमें प्रबुद्ध जनों ने सुलोचना सेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

ज्ञात रहे कि सुलोचना सेन

भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से भारी बहुमत से वार्ड 15 से बारी-बारी से पार्षद निर्वाचित हुई थीं। वे धार्मिक, समाजसेवी, दयालु प्रवृत्ति और सद्भावना के कार्यक्रमों में अग्रणी भुमिका का निर्वाह करती थीं ।

श्रीमती सेन के निधन पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल, जोबट विधायक सेना पटेल, पूर्व विधायक मुकेश पटेल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता भदु भाई पचाया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, एआईजे राष्ट्रिय महामंत्री मनोहर मंडलोई, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज शेख़, जिला पत्रकार संघ संयोजक आशीष अगाल, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष रघु कोठारी, गोपाल मैलाना, वरिष्ठ पत्रकार द्वय पत्रकार आशुतोष पंचोली, हितेंद्र जी शर्मा, अशोक जी ओझा, रफीक कुरेशी, ब्रजेश खंडेलवाल, भाजपा नेता भुवानसिंह चौहान, राकेश अग्रवाल, राजेश जैन, सुनिल खोड़े, समाजसेवी उमेश वर्मा, प्रिंस सोनी, राजेन्द्र टवली, ईसामुद्धीन मंसूरी, दिलीप पटेल आदित्य कोठारी, विनोद सोमानी, रितेश काबरा, राजेश आर वाघेला, ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज, प्रजापत समाज, सेन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठनों आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |