Ad 1

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जोबट सब जेल में हुए भव्य आयोजन

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जोबट सब जेल में हुए भव्य आयोजन

बंदिंयो के साथ जेल अधीक्षक ने मांदल की थाप पर किया नृत्य

जुबेर निजामी/ आदील मकरानी

अलीराजपुर। सोमवार को आयोध्‍या में श्री रामलला के प्राणप्रतिष्‍ठा महोत्‍सव के उपलक्ष्‍य में सब जेल जोबट पर बंदियों एवं जेल स्‍टॉफ के द्वारा सम्‍पूर्ण जेल को सजाया गया। साथ ही जेल में प्रात: काल से ही राम भजन किर्तन आदि बंदियों द्वारा किये गये। जोबट जेल में सुन्‍दरकाण्‍ड कार्यक्रम भी जेल अधीक्षक सुश्री उज्‍वला वाघमारे द्वारा करवाया गया । अयोध्‍या में हो रहे श्री रामलला प्राणप्रतिष्‍ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पदेन जेल अधीक्षक विरेन्‍द्रसिंह बघेल एवं सहायक जेल अधीक्षक सुश्री उज्‍वला वाघमारे की उपस्थिति में बंदियों एवं स्‍टॉफ द्वारा देखा गया । तत्‍पश्‍चात पदेन जेल अधीक्षक द्वारा बंदियों एवं स्‍टॉफ को प्रसादी मे लड्डु वितरित किये गयें। इसके बाद सभी बंदियों एवं जेल स्‍टॉफ द्वारा हर्ष व उल्‍लास के साथ मांदल पर नृत्‍य भी किया गया ।जेल पर बंदियों हेतु भण्‍डारे के कार्यक्रम को आयो‍जन भी किया गया। बंदियों के द्वारा संध्‍या काल में सम्‍पर्ण जेल को दीपो से सजाया गया ।

जेल भवन एवं जेल परिसर में स्थित मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्‍जा की गई एवं प्राणप्रतिष्‍ठा कार्यक्रम को राममय बनाने में उज्‍वला वाघमारे सहायक जेल अधीक्षक, रमेशचन्‍द्र खन्‍ना प्र.मु.प्र. एवं सम्‍पर्ण जेल स्‍टॉफ का योगदान सराहननीय रहा ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |